लाइफ के असली मजे तो शिखर धवन ले रहे हैं, पूरी तरह 'गब्बर' स्टाइल में रहते हैं आज-कल - क्रिकट्रैकर हिंदी

लाइफ के असली मजे तो शिखर धवन ले रहे हैं, पूरी तरह ‘गब्बर’ स्टाइल में रहते हैं आज-कल

इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की है गब्बर ने।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

भले ही शिखर धवन टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो, लेकिन उनका स्वैग और स्टाइल किसी भी तरह कम नहीं हुई है। जहां गब्बर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से कनेक्ट रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ मजेदार उनके लिए पोस्ट करते ही रहते हैं। वहीं धवन ज्यादातर अपनी अपडेट फैन्स को इंस्टा के जरिए देते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है।

IPL में धवन की कप्तानी में पंजाब टीम नहीं पहुंच पाई ‘शिखर’ पर

इस बार IPL 2023 में पंजाब टीम ने शिखर धवन को कप्तान बनाया था, लेकिन सालों से लीग में फेल होती आ रही पंजाब टीम के लिए इस साल भी कुछ नहीं बदला। जहां स्टार खिलाड़ियों से लबरेज ये टीम IPL 2023 में भी फेल रही, साथ ही शिखर धवन की कप्तानी भी बेअसर रही। जिसके बाद साल 2024 के लिए ये टीम फिर से अपना कप्तान बदल सकती है और इस फैसले से किसी को ज्यादा हैरानी नहीं होगी।

चिंता से दूर रहना कोई शिखर धवन से सीखे

*इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की है गब्बर ने।
*जहां इस तस्वीर में समंदर किनारे खड़े नजर आ रहे हैं शिखर धवन।
*लेकिन कमेंट बॉक्स में फैन्स करने लग गए धवन की टीम में वापसी की मांग।
*शिखर के सभी फैन्स उन्हें 2023 वर्ल्ड कप में खेलता हुआ देखना चाहते हैं।

शिखर धवन CHILL करते हुए आए नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

2 हजार के नोट तलाश रहे थे कुछ दिनों पहले गब्बर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

अभी भी वापसी के लिए रास्ता खुला है बल्लेबाज के लिए

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के लिए अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की राह खुली हुई है, जिससे जुड़ी एक खबर हाल ही में सामने आई थी। जिसके मुताबिक एशियन गेम्स में इस बार टीम इंडिया भाग लेगी, इसी को देखते हुए भारतीय टीम में काफी युवा खिलाड़ियों की एंट्री होगी। दूसरी ओर एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का कप्तान गब्बर को बनाया जा सकता है, तो कोच के तौर पर टीम के साथ VVS लक्ष्मण जा सकते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp