टीम इंडिया में वापसी की टेंशन छोड़, मस्त अंदाज में रील्स बना रहे हैं इन दिनों शिखर धवन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में वापसी की टेंशन छोड़, मस्त अंदाज में रील्स बना रहे हैं इन दिनों शिखर धवन

रील्स बनाने के मामले में शिखर धवन नहीं रहते हैं कभी भी पीछे।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

कई स्टार खिलाड़ी काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, जिसमें से एक नाम शिखर धवन का भी है। जो टीम इंडिया से अचानक से गायब हो गए, लेकिन गब्बर को इस बात की ज्यादा टेंशन नहीं है। साथ ही शिखर अपने मस्त अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इसका एक नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से देखने को मिला है।

पंजाब का खेल और किस्मत नहीं बदल पाए शिखर धवन

IPL में पंजाब टीम बार-बार अपना कप्तान बदलने के लिए मशहूर है, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जहां टीम ने शिखर धवन को नया कप्तान बनाया था, लेकिन उसके बाद भी टीम के लिए कुछ नहीं बदला। इस साल भी स्टार खिलाड़ियों से लबरेज पंजाब टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई, वहीं साल 2024 में भी अगर टीम कप्तान बदल दे तो कोई हैरान नहीं होगी।

अरे! सड़क पर ही नाच दिखाने लगे शिखर धवन तो

*रील्स बनाने के मामले में शिखर धवन नहीं रहते हैं कभी भी पीछे।
*इसी कड़ी में गब्बर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो की शेयर।
*वीडियो में कार से निकलकर डांस करते नजर आए गब्बर।
*साथ ही वीडियो में धवन दिख रहे हैं स्टाइलिश अंदाज में।

शिखर धवन की डांस वाली रील आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

फैन्स के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं गब्बर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

कब हुए थे धवन टीम इंडिया से बाहर?

टेस्ट क्रिकेट शिखर धवन ने सालों से नहीं खेला है, वहीं टी20 टीम में भी उनको नहीं चुना जाता। दूसरी ओर धवन ने आखिरी बार टीम इंडिया से वनडे मैच साल 2022 के आखिर में खेला था, ये मैच बांग्लादेश के खिलाफ था। बस उसकी के बाद से गब्बर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और IPL में ही खेलते हुए नजर आते हैं। भारतीय टीम में बतौर ओपनर अब धवन की जगह पूरी तरह शुभमन गिल ले चुके हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp