टीम इंडिया में वापसी की रिपोट्स पढ़ते ही शिखर धवन हुए उत्साहित, GYM में शुरू की कड़ी मेहनत
एक बार फिर से नई रील वीडियो शेयर की बल्लेबाज शिखर धवन ने।
अद्यतन - Jul 3, 2023 3:07 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स आज भी शिखर धवन को याद करते हैं, भले ही गब्बर की जगह शुभमन गिल ने ले ली है। बावजूद उसके फैन्स धवन को जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं, वहीं इन फैन्स के लिए गब्बर की वापसी का सपना सच हो सकता है और इसे लेकर अब कई तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं इस बीच धवन की नई रील वायरल हो रही है काफी।
कैसे होगी शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी?
इस साल शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला है, वहीं आखिरी मैच उन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस बीच अब खबर ये है की जल्द ही शुरू होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट भी भाग लेगी, इसी एशियन गेम्स के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है और साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों को भी भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
फिटनेस हो तो भाई शिखर धवन जैसी
*एक बार फिर से नई रील वीडियो शेयर की बल्लेबाज शिखर धवन ने।
*अपनी नई रील वीडियो में GYM में कड़ी मेहनत कर रहे हैं गब्बर।
*टीम इंडिया से बाहर हैं धवन, लेकिन फिटनेस का रखते हैं पूरा ध्यान।
*शायद इस साल घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं शिखर।
शिखर धवन की GYM पर डालते हैं एक नजर
किसी मॉडल से कम नहीं हैं क्रिकेट के गब्बर
इंस्टा रील्स और फिल्म में काम करने पर दिया था बयान
क्रिकेट के साथ-साथ शिखर धवन अपनी इंस्टाग्राम रील्स के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं, साथ ही कुछ समय पहले उन्होंने एक फिल्म में भी छोटा सा रोल किया था। जिसे लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में बयान दिया था, धवन ने कहा थी की भगवान ने उन्हें इतनी अच्छी जिंदगी दी है और वो इस जिंदगी में सब कुछ करना चाहते हैं।