‘सुल्तान’ Shikhar Dhawan की ये रील वीडियो नहीं देखी, तो आपने कुछ नहीं देखा .
Shikhar Dhawan ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो शेयर की है।
अद्यतन - अक्टूबर 1, 2024 6:21 अपराह्न

Shikhar Dhawan ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, लेकिन उसके बाद भी वो 22 गज पर नजर आ रहे हैं। जहां इन दिनों गब्बर Legends League Cricket में अपना जलवा दिखा रहे हैं, इस बीच धवन इंस्टाग्राम पर भी सुपर एक्टिव हैं और इसी कड़ी में उनकी एक नई रील वीडियो सामने आई है।
कैसा रहा है Shikhar Dhawan की टीम का प्रदर्शन?
दूसरी ओर LLC में Shikhar Dhawan गुजरात टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जहां उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जहां इस टीम ने अभी तक 4 में से सिर्फ 1 ही मैच जीता है, 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच का कोई नजीता नहीं आया है। दूसरी ओर इस बार धवन के अलावा पहली बार दिनेश कार्तिक भी ये लीग खेल रहे हैं।
Shikhar Dhawan को क्या पहलवानी का शौक चढ़ गया है?
*Shikhar Dhawan ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो शेयर की है।
*सलमान खान की Sultan मूवी के डायलॉग पर धवन ने बनाया है ये वीडियो।
*गब्बर ने इस डायलॉग पर बनाई रील- पहलवानी छोड़ी है लड़ना नहीं भूला, जिंदा हूं।
*वहीं शिखर की ये रील हुई काफी वायरल, फैन्स कर रहे हैं एक्टिंग की खूब तारीफ।
पहलवानी से जुड़ी शिखर धवन की नई रील वीडियो
LLC से बल्लेबाज की कुछ तस्वीरें
धवन के बाद कुछ और खिलाड़ी लेंगे संन्यास
जी हां, शिखर धवन के अलावा कई और खिलाड़ी भी जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं, जहां इन खिलाड़ियों को काफी समय से टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिला है। जहां इस लिस्ट में सबसे टॉप पर पुजारा का नाम शामिल है, जिनकी वापसी भारतीय टीम में होती हुई संभव नजर नहीं आ रही है और उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। पुजारा के अलावा इस लिस्ट में इशांत शर्मा और साहा का नाम भी शामिल है, इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2021 में था और वो एक टेस्ट मैच था।