जब बल्लेबाज शिखर धवन बन गए, अपने फैन्स के लिए ‘सस्ते’ वाले रैपर Bohemia…
फिर से फैन्स के लिए कमाल की रील वीडियो शेयर की है शिखर धवन ने।
अद्यतन - Jan 19, 2024 2:52 pm

इंस्टाग्राम पर बल्लेबाज शिखर धवन के पोस्ट और रील्स देखने लायक होती है, अपनी तस्वीरों में कभी फिल्मी हीरो लगते हैं तो रील्स में उनका कॉमेडी अंदाज सभी के दिल में घर कर जाता है। अब इस बार भी गब्बर ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज फैन्स को हद से ज्यादा ही पसंद आ रहा है।
इंस्टा पर बड़ा फैन BASE हैं बल्लेबाज शिखर धवन का
जी हां, शिखर धवन भले ही टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी का फैन्स के बीच क्रेज है। जिसका सबूत है धवन का इंस्टाग्राम अकाउंट, जहां इस बल्लेबाज के करीब 16 मिलियन से ज्यादा Followers हैं। साथ ही धवन की रील्स भी हद से ज्यादा वायरल होती है और उसपर भी लाखों की संख्या में लाइक्स आते हैं।
जब Bohemia बन गए बल्लेबाज शिखर धवन
*फिर से फैन्स के लिए कमाल की रील वीडियो शेयर की है शिखर धवन ने।
*रील वीडियो में रैपर Bohemia के लुक में नजर आ रहे हैं बल्लेबाज धवन।
*साथ ही वीडियो में पंजाबी गानों पर कूल लुक में वाइब कर रहा है ये खिलाड़ी।
*फैन्स को गब्बर का ये अलग अंदाज आया काफी ज्यादा ही पसंद, किए ढेरों कमेंट्स।
शिखर धवन का ये अंदाज काफी निराला है
कुछ दिनों पहले हवाई सफर पर निकला था ये बल्लेबाज
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से होगी छुट्टी?
इस बार BCCI अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कई खिलाड़ियों की छुट्टी कर सकता है, ऐसे में शिखर धवन का नाम भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाला जा सकता है और इस वक्त वो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड C में शामिल है। धवन ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2022 में खेला था और 2023 में उनका एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में उनका नाम हटना तय है और उनकी जगह युवा खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एंट्री हो जाएगी। दूसरी ओर धवन की मैदान पर वापसी IPL 2024 के जरिए होगी और वो पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।