आज भी अपनी सभी पुरानी Trophies देख, इमोशनल हो जाते हैं बल्लेबाज शिखर धवन
इंस्टाग्राम पर शिखर धवन ने शेयर की अपनी नई रील वीडियो।
अद्यतन - अक्टूबर 4, 2023 2:27 अपराह्न

कल से वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है, लेकिन इस बार आपको मिस्टर ICC यानी की शिखर धवन इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। जिससे फैन्स काफी ज्याद ही निराश हैं, लेकिन गब्बर अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनको पुराने दिनों की याद दिला रहा है।
2019 वर्ल्ड कप खेलने वाली कई खिलाड़ी इस बार नहीं हैं
साल 2019 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया हारकर बाहर हो गई थी। वहीं 2019 की टीम में कई ऐसे नाम थे, जो 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ नहीं है। पहला नाम ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का है, दूसरा नाम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का है औक तीसरा नाम पंत का है जो सड़क हादसे के कारण क्रिकेट से दूर हैं काफी समय से। वहीं विजय शंकर, केदार जाधव कई सालों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है अब और ना ही उनका वापसी होती नजर आ रही है।
शिखर धवन को आई अपने पुराने दिनों की याद
*इंस्टाग्राम पर शिखर धवन ने शेयर की अपनी नई रील वीडियो।
*जहां ये रील बल्लेबाज धवन ने बनाई थी अपने ही घर में।
*वीडियो में अपने सभी जीती हुई Trophies को देख खुश हो रहे थे गब्बर।
*घर में अलग से सभी Trophies के लिए बनाई है उन्होंने अलग जगह।
एक नजर शिखर धवन की उस नए वीडियो पर
पाक टीम की ली गब्बर ने चुटकी
कल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभ्यास मैच खेला गया था, इस दौरान बड़ी गजब की चीज देखने को मिली थी। जहां फील्डिंग के दौरान पाक टीम के खिलाड़ी वसीम और नवाज के बीच तालमेल बिगड़ गया था, जिसके बाद शिखर धवन ने ट्वीट कर पूरी पाक टीम को बुरी तरह Troll कर डाला और उनका ये ट्वीट काफी वायरल भी हुआ था।
ये मजेदार ट्वीट किया था धवन ने
Pakistan & fielding never ending love story 🥰😄😄 #PakistanFielding #PakCricket pic.twitter.com/AJzT90hgNM
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 3, 2023