शिखर धवन बेटे से दूरी नहीं कर पा रहे हैं सहन, हमेशा जोरावर को करते रहते हैं वीडियो कॉल
फादर्स डे के दिन शिखर धवन ने लगाई खास इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - जून 18, 2023 8:47 अपराह्न

धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के निजी जीवन में काफी बदलाव आया है, जिसके कारण वो अपने बेटे यानी की जोरावर से भी काफी समय से दूर हैं। समय-समय पर गब्बर अपने बेटे को याद करते हैं और उससे जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है।
2021 में हुआ था शिखर धवन का तलाक
जी हां, शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक को काफी समय हो गया है, जहां ये कपल साल 2021 में ही अलग हो गए थे। जिसके बाद से ही बेटा जोरावर आयशा मुखर्जी के पास है, लेकिन अब जल्द ही धवन अपने बेटे के साथ रह पाएंगे और इसे लेकर कोर्ट की तरफ से भी आदेश आ चुका है।
शिखर धवन नहीं रह पा रहे अपने बेटे से दूर
*फादर्स डे के दिन शिखर धवन ने लगाई खास इंस्टा स्टोरी।
*धवन ने इंस्टा स्टोरी में लगाई वीडियो कॉल की तस्वीर।
*इस वीडियो कॉल पर धवन कर रहे थे अपने बेटे से बात।
*वीडियो कॉल के दौरान दोनों ही नजर आ रहे थे काफी ज्यादा खुश।
ये इंस्टा स्टोरी लगाई है शिखर धवन ने

काफी से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं शिखर धवन
दूसरी ओर शिखर धवन ने टीम इंडिया से इस साल एक भी मैच नहीं खेला है, आखिरी बार गब्बर टीम इंडिया के लिए दिसंबर 2022 में खेलते हुए नजर आए थे। उसकी के बाद से धवन टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, वहीं उनकी जगह बतौर ओपन गिल अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।