क्या बात, क्या बात! शिखर धवन अपनी मां के लिए वीडियो में इतनी प्यारी बात बोल गए
शिखर धवन का नया वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
अद्यतन - Nov 9, 2023 11:46 am

जब भी टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों की बात होती है, तो इस लिस्ट में सबस टॉप पर नाम शिखर धवन का आता है। गब्बर ने टीम इंडिया से खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, तो दूसरी ओर ये बल्लेबाज सोशल मीडिया का भी स्टार है। जिसकी झलक आए दिन देखने को मिल जाती है।
शिखर धवन सहित कई स्टार खिलाड़ी नहीं हैं इस वर्ल्ड कप में
जो टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 खेल रही है, वो टीम वर्ल्ड कप 2019 से काफी अलग है। जहां इस बार टीम से कई स्टार खिलाड़ी गायब हैं, शिखर धवन के साथ-साथ 2019 की टीम में रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी नहीं खेल रहे हैं, तो पंत चोट के कारण इस टीम का हिस्सा नहीं हैं और युजी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
अपनी मां के लिए क्या बात बोल गए बल्लेबाज शिखर धवन
*सोशल मीडिया पर गब्बर का नया वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*इस नए रील वीडियो में धवन नजर आ रहे हैं अपनी मां के साथ में ।
*साथ ही वीडियो में शिखर ने अपनी मां को लेकर प्यारी लाइन बोली है।
*फैन्स को ये वीडियो हद से ज्यादा ही पसंद आ रहा है अब।
शिखर धवन ने अपनी मां के साथ ये वीडियो किया शेयर
गब्बर के स्टाइल को कोई टक्कर नहीं दे सकता
मिस्टर ICC का नाम मिला हुआ है इस बल्लेबाज
गब्बर ने टीम इंडिया के लिए हर प्रारूप खेला हुआ है, वहीं हर ICC टूर्नामेंट में धवन का प्रदर्शन हमेशा अव्वल रहा है। जिसके बाद इस बल्लेबाज को मिस्टर ICC का नाम मिला था, लेकिन अब शिखर को टीम इंडिया से बाहर हुए करीब 1 साल होने वाला है। गब्बर ने भारतीय टीम से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 के दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। जिसके बाद उनकी टीम से छुट्टी कर दी थी, इससे पहले वो टी20 टीम से बाहर हुए थे और टेस्ट क्रिकेट खेले तो उन्हें कई साल हो गए हैं।