न जाने किसकी यादों में खो गए हैं शिखर धवन

शिखर धवन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

Shikhar Dhawan (Photo source: Instagram)

भारत के स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके लंबे- लंबे छक्के लगाने की कला से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्हें एक्टिंग में भी महारथ हासिल है। धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने टैलेंट का इस्तेमाल वह इंस्टाग्राम रील्स में करते हैं और अक्सर वहां कुछ न कुछ मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

Advertisement
Advertisement

हालांकि अक्सर मजेदार वीडियो पोस्ट करने वाले टीम इंडिया के गब्बर ने इस बार जो वीडियो साझा की है वह बाकी के वीडियो से कुछ अलग है। दरअसल धवन ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए सर्दी में धुप का मजा ले रहे हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने पुराने प्यार को याद कर रहे हैं।

यहां देखिए शिखर धवन का नया इंस्टाग्राम रील

चाहे वीडियो किसी भी तरह का हो शिखर धवन के फैंस को उनकी एक्टिंग हमेशा पसंद आती है। वह कई दफा अपने साथी खिलाड़ी या अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर मस्त करते हुए वीडियो शेयर करते हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पापा के साथ मजेदार रील बनाकर सभी के साथ साझा किया था और फैंस को भी वह वीडियो बेहद पसंद आया था।

साउथ अफ्रीका में किया था कमाल 

शिखर धवन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लंब समय बाद टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने इस मौको को दोनों ही हाथों से लपक लिया। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक जड़ा था। अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मौका मिला है। वह हमेशा ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। जब वह क्रीज पर होते हैं तो जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।

आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उनसे सभी फैंस उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की करेंगे जैसा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होगा, इसका पहला वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement