टीम इंडिया की हार के बाद क्या सच में नाच रहे थे शिखर धवन?
बल्लेबाज शिखर धवन रहते हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव।
अद्यतन - Sep 21, 2022 9:08 am

टीम इंडिया की टी-20 टीम में अब शिखर धवन का चयन नहीं होता है, जिसके बाद धवन घर बैठकर भारतीय टीम के टी-20 मैच टीवी पर देखते हैं। वहीं कल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी-20 मैच हार गई, जिसके बाद गब्बर की एक नाचने वाली रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
शिखर धवन को फिर बनाया जा सकता टीम इंडिया का कप्तान!
ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका टीम भारत दौरे पर आएगी, इस दौरान दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज होगी और फिर वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसी वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन एक बार फिर से टीम इंडिया का कप्तान बनाए जा सकता हैं, इससे पहले भी वो कप्तानी कर चुके हैं।
उधर भारतीय टीम हार रही थी, इधर धवन नाच रहे थे
*टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन रहते हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव।
*इसी कड़ी में गब्बर ने फिर से की है एक इंस्टाग्राम रील अपने फैन्स के साथ शेयर।
*अपने अंदाज में धवन रील में बॉलीवुड के गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
*कुछ ही देर में गब्बर की इस रील को देख चुके थे उनके कई लाखों फैन्स।
टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन तो गजब डांसर हैं
कुछ दिनों पहले फैन्स के साथ शेयर की थी एक फनी रील
एक प्रारूप खेलने में भी नहीं है इस खिलाड़ी को कोई परेशानी
जी हां, शिखर धवन इस बात को पहले ही साफ कर चुके हैं कि, उन्हें सिर्फ वनडे प्रारूप खेलने में कोई परेशानी नहीं है और जब भी उन्हें मौका मिलता है देश के लिए खेलने का तो वो अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करते हैं।