शिखर धवन को नहीं है टीम इंडिया से कोई भी जलन, वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कुछ ऐसे जीता दिल
आज से शुरू हो रहा है वनडे वर्ल्ड कप 2023, पहला मैच अहमदाबाद में।
अद्यतन - अक्टूबर 5, 2023 12:48 अपराह्न

आज से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में आपको टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे, जिसमें एक नाम शिखर धवन का भी है। कभी धवन टीम के लिए हर मेगा टूर्नामेंट में बतौर ओपनर बल्लेबाज के तौर पर उतरते थे, लेकिन अब उन्हें टीम से बाहर हुए 1 साल होने वाले हैं। इस बीच गब्बर ने टीम इंडिया के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
साल भर हो जाएगा शिखर धवन को टीम इंडिया से बाहर हुए
जी हां, शिखर धवन को जल्द ही टीम इंडिया से बाहर हुए 1 साल होने वाला है, इस बल्लेबाज ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2022 के आखिर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, उसके बाद इस साल उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और अब उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है।
वर्ल्ड कप को लेकर शिखर धवन का पोस्ट हुए सुपर वायरल
*आज से शुरू हो रहा है वनडे वर्ल्ड कप 2023, पहला मैच अहमदाबाद में।
*बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए एक खास पोस्ट किया शेयर।
*गब्बर ने टीम की तस्वीर शेयर कर, कैप्शन में टीम के लिए लिखा खास संदेश।
*धवन का ये पोस्ट देख फैन्स हुए इमोशनल, इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं गब्बर।
एक नजर शिखर धवन के उस वर्ल्ड कप वाले पोस्ट पर
वर्ल्ड कप में आज किस के बीच होगा मुकाबला?
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में आज इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा, इन दोनों ही टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल हुआ था और उसे इंग्लैंड ने जीता था। दूसरी ओर टीम इंडिया अपना पहला मैच 8 अक्टूबर के दिन खेलेगी, ये मैच चेन्नई में होगा और इस मैच में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। इसके बाद टीम 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से खेलेगी और फिर 14 अक्टूबर को इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा, जो अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। उसके बाद भी टीम इंडिया के मैच जारी रहेंगे, जिसे लेकर टिकट पहले ही बिक चुके हैं और फैन्स में एक अलग तरह का ही उत्साह नजर आ रहा है अब।