Ross Taylor ने बताया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का नाम, Shikhar Dhawan का हंस-हंस के हुआ बुरा हाल
Shikhar Dhawan की नई रील वीडियो हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल।
अद्यतन - फरवरी 20, 2025 5:13 अपराह्न

जब टीम इंडिया ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, उस दौरान टूर्नामेंट में Shikhar Dhawan ने धाकड़ बल्लेबाजी की थी। लेकिन अब वक्त बदल गया है, जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में धवन टीम इंडिया का हिस्सा नहीं और इसका कारण है उनका संन्यास लेना। इस बीच अब शिखर की एक रील वीडियो काफी वायरल हो रही है, जो चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी है।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले Shikhar Dhawan
दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया और बांग्लादेश का मैच शुरू होने से पहले गजब का नजारा देखने को मिला था, जहां Shikhar Dhawan दुबई के मैदान पर नजर आए थे और इस दौरान वो सभी भारतीय खिलाड़ियों से मिले। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने धवन की फिटनेस की तारीफ भी, साथ ही कुछ देर बाद धवन इस मैच में कमेंट्री करते हुए भी नजर आए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुपर वायरल हो गए। वैसे धवन ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था और उसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई।
Shikhar Dhawan क्यों हंस रहे हैं इतना?
*Shikhar Dhawan की नई रील वीडियो हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल।
*रील वीडियो में गब्बर के साथ नजर आए न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज Ross Taylor।
*इस दौरान Ross Taylor ने हिंदी में बोला-शिखर भाई न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा।
*वहीं उनकी ये बात सुनकर फनी तरीके से हंसते हुए नजर आए वीडियो में शिखर धवन।
आप भी देखो Shikhar Dhawan की ये रील वीडियो
एक नजर डालते हैं धवन की इस वायरल हुई तस्वीर पर भी
The Bond of Kohli & Dhawan is so beautiful ❤️ pic.twitter.com/O8UzXYo6P2
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 20, 2025
अभी भी क्रिकेट से दूर नहीं हुए हैं गब्बर
जी हां, भले ही धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से संन्यास से लिया था, लेकिन उसके बाद भी वो क्रिकेट से दूर नहीं हुए हैं। जहां गब्बर दुनियाभर की लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं, अभी तक धवन ने नेपाल लीग और LLC खेला है। उसके बाद आगे भी वो कई सारी लीग खेलने वाले है, जहां वो अपनी टीम इंडिया के पुराने साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर नजर आएंगे और उनकी फिटनेस अभी भी कमाल की है।