शिवम दुबे अब टीम इंडिया में मिले मौके को भुनाना चाहते हैं, हर दिन कर रहे हैं कड़ी मेहनत
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं शिवम।
अद्यतन - अगस्त 5, 2023 6:46 अपराह्न

किसी भी खिलाड़ी की किस्तम को IPL पल भर में बदल देता है, ऐसा ही कुछ ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ हुआ है। जहां ये ऑलराउंडर 3 साल से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल IPL में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद दुबे की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। वहीं अब ये खिलाड़ी आने वाली सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहा है जिसका नजारा इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है।
कैसा रहा है टीम इंडिया से अभी तक का सफर?
घरेलू क्रिकेट और IPL में दमदार प्रदर्शन के बाद शिवम दुबे की टीम इंडिया में एंट्री हुई थी, वहीं ये खिलाड़ी भारतीय टीम से अभी तक 1 वनडे मैच और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुका है। शिवम ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2020 के शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, बस उसी के बाद से वो टीम इंडिया से बाहर हो गए थे।
शिवम दुबे दिन-रात कर रहे हैं कड़ी से कड़ी मेहनत
*आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं शिवम।
*उसके बाद एशियन गेम्स के लिए भी टीम का हिस्सा हैं दुबे।
*GYM में अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं दुबे ।
*इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की वर्कआउट के बाद वाली तस्वीर।
इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर पोस्ट की है शिवम दुबे ने
![]()
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है ये खिलाड़ी
इस साल धोनी की कप्तानी में दुबे ने किया धमाका
शिवम दुबे अब तक कई IPL टीमों से खेल चुके हैं, लेकिन असली खेल उन्होंने इस साल CSK टीम से खेलते हुए दिखाया था। जहां IPL 2023 में दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सभी को हैरान कर दिया, इस खिलाड़ी ने 16 मैचों में कुल 418 रन बनाए थे। इस दौरान दुबे के बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले थे, दूसरी ओर उन्होंने पूरे सीजन 12 चौके और 35 छक्के लगाए थे। CSK की तरफ से इस सीजन में दुबे ने ही सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे और दिखा दिया था की वो टी-20 क्रिकेट में क्या कमाल कर सकते हैं।