रणजी के रण में शिवम दुबे के बल्ले का आया तूफान, UP के खिलाफ शतक लगाने का किया काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी के रण में शिवम दुबे के बल्ले का आया तूफान, UP के खिलाफ शतक लगाने का किया काम

रणजी ट्रॉफी में जमकर बोला ऑलराउंडर शिवम दुबे का बल्ला।

Shivam Dube (Pic Source-Twitter)
Shivam Dube (Pic Source-Twitter)

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से शिवम दुबे के अच्छे दिन आ गए हैं, जहां ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से दुबे के बल्ले का दबदबा देखने को मिला है, ये धमाका उन्होंने आज यूपी टीम के खिलाफ किया है रणजी ट्रॉफी में।

टी20 वर्ल्ड कप की दावेदारी मजबूत कर चुके हैं शिवम दुबे

जी हां, हाल ही में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है, इस सीरीज में शिवम दुबे ने सुपर से भी ऊपर प्रदर्शन किया था। जहां इस खिलाड़ी ने लगातार 2 अर्धशतक अपने नाम किए थे और कुछ विकेट भी लिए थे, ऐसे में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजूबत कर चुके हैं और उनके इस प्रदर्शन से हार्दिक पांड्या की टेंशन एक बार के लिए जरूर बढ़ गई है।

शिवम दुबे का रणजी ट्रॉफी में जमकर बोला बल्ला

*रणजी ट्रॉफी में जमकर बोला ऑलराउंडर शिवम दुबे का बल्ला।
*यूपी के खिलाफ जारी मैच में आज दुबे ने लगाया एक शानदार शतक।
*शिवम ने यूपी के खिलाफ अपने पारी में 130 गेंदों में बनाए कुल 117 रन।
*साथ ही इस खिलाड़ी ने लगाए कुल 6 छक्के और 9 कमाल के चौके।

शतक ठोकने के बाद शिवम दुबे का रिएक्शन

CSK टीम ने भी इस खिलाड़ी के लिए पोस्ट किया शेयर

बीच में गायब हो गया था ये खिलाड़ी

जी हां, दुबे ने कई साल पहले टीम इंडिया से अपना डेब्यू कर लिया था, लेकिन फिर वो शानदार प्रदर्शन कायम नहीं रख पाए और भारतीय टीम से ड्रॉप हो गए। लेकिन जब से ये खिलाड़ी IPL में CSK टीम से खेल रहा है, कहानी पूरी बदल गई है। दुबे अब टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं और वैसा ही प्रदर्शन कर रहे हैं जैसा उनसे सभी को उम्मीद करते थी। अब देखना अहम होगा की हार्दिक के होते हुए, क्या दुबे टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुने जाते हैं या नहीं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?