धोनी को लेकर वायरल हुआ शिवम दुबे की वाइफ का पोस्ट, लिख डाली अपने मन की बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी को लेकर वायरल हुआ शिवम दुबे की वाइफ का पोस्ट, लिख डाली अपने मन की बात

शिवम दुबे की वाइफ Anjum Khan ने धोनी के साथ वाली तस्वीर की पोस्ट।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इन दिनों मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक धोनी के नाम का शोर है, जहां IPL के सीजन में माही जमकर मार रहा है। ऐसे में अब फैन्स CSK के मैच का इंतजार करने लगे हैं, इस बीच टीम के खिलाड़ी शिवम दुबे की वाइफ ने एक पोस्ट शेयर किया है और ये पोस्ट थाला से जुड़ा है जो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक कहानी लिखी है।

सिर्फ चौके और छक्कों में डील कर रहे हैं धोनी

धोनी IPL 2024 में अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वो फैन्स को खुश करने के लिए बल्लेबाजी करने आते हैं। जहां अब तक हुए मुकाबलों में माही सिर्फ चौके और छक्कों में डील कर रहे हैं, वहीं जब भी माही कोई भी छक्का लगाते हैं तो स्टेडियम का शोर सुनने लायक होता है और हर कोई उत्साहित हो जाता है।

धोनी को लेकर शिवम दुबे की वाइफ ने कहानी लिख डाली

*शिवम दुबे की वाइफ Anjum Khan ने धोनी के साथ वाली तस्वीर की पोस्ट।
*पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने धोनी से जुड़ी एक लंबी कहानी शेयर की फैन्स के साथ।
*Anjum ने बताया कि माही के कारण कैसे वो क्रिकेट देखने लगी और उनसे कनेक्ट हुई।
*वहीं Anjum Khan का ये कैप्शन हद से ज्यादा लंबा है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

शिवम दुबे की वाइफ का पोस्ट धोनी को लेकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjum Khan (@anjum1786)

माही और मैदान पर उनका ये सुपर क्रेज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

एक नजर CSK टीम के प्रदर्शन पर

वहीं कल हुए मैच में LSG टीम ने जीत अपने नाम की थी  CSK के खिलाफ, जिसके बाद अंक तालिका में थोड़े बदलाव आए हैं। 7 में से 4 मैच जीतकर और 3 मैच हारकर चेन्नई टीम अंक तालिका के तीसरे स्थान पर मौजूद है, वहीं चेन्नई के खिलाफ जीतने वाली LSG टीम अंक तालिका के 5वें स्थान पर है और इस टीम ने भी 7 में से 4 मैच जीते हैं और 3 हारे हैं। तो राजस्थान टीम 6 जीत के साथ पहले नंबर पर है, दूसरे पर KKR टीम है और तीसरे पर CSK तो चौथे पर SRH टीम है।

close whatsapp