पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए जाने के बाद शिवम मावी ने कुछ इस तरह बयां किया अपना हाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए जाने के बाद शिवम मावी ने कुछ इस तरह बयां किया अपना हाल

शिवम मावी के लिए दिसंबर 2022 का महीना बहुत यादगार रहा।

Shivam Mavi (Image Source: Instagram)
Shivam Mavi (Image Source: Instagram)

शिवम मावी के लिए दिसंबर 2022 का महीना बहुत यादगार रहा। आईपीएल 2023 नीलामी में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स द्वारा 6 करोड़ रूपये में खरीदे जाने के चार दिन बाद, तेज गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया।

इस बीच, शिवम मावी ने टीम इंडिया में अपना पहला कॉल-अप अर्जित करने के बाद अपनी भावनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि यह बेहद सुखद और आश्चर्जनक एहसास था। हालांकि, मावी उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें भारतीय टीम में चुना जाएगा, लेकिन जब उन्हें अपने पहले कॉल-अप के बारे में पता चला, तो एक सेकंड के लिए सब कुछ रुक सा गया था, वह बहुत भावुक हो गए थे, और उनके माता-पिता का भी यही हाल था।

यह मेरे माता-पिता के त्याग के बिना संभव नहीं हो पाता: शिवम मावी

शिवम मावी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा: ‘जब हम घरेलू क्रिकेट में खेल रहे होते हैं, तो हम आराम करने के लिए जल्दी सो जाते हैं। लेकिन उस दिन मैं सौरभ (कुमार) भैया के कमरे में समर्थ सिंह के साथ बैठा था, क्योंकि मैंने सुना था कि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम की घोषणा होने वाली है। जैसे ही मुझे अपने चयन के बारे में पता चला, एक सेकंड के लिए सब कुछ रुक गया। यह एक अद्भुत अहसास था।

मैं भावुक था, लेकिन मुझे पता था कि मेरा समय आ गया है। यह मेरे माता-पिता के त्याग के बिना संभव नहीं हो पाता। मेरे माता-पिता भी स्वाभाविक रूप से भावुक थे। उन्होंने हमेशा मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया और मुझ पर अटूट विश्वास दिखाया। मुझे मौका मिलेगा या नहीं, मुझे नहीं पता, लेकिन टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनकर मुझे जो अनुभव मिलेगा, वो मुझे एक बेहतर गेंदबाज बनने में मदद जरूर करेगा।’

आपको बता दें, शिवम मावी के लिए आईपीएल 2022 निराशाजनक रहा, क्योंकि वह पिछले सीजन में केवल पांच विकेट ले पाए, लेकिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, सात मैचों में 6.64 की इकॉनमी दर से 10 विकेट लिए, और इसी के बदौलत उनका चयन भारतीय टीम में हो पाया।

close whatsapp