शोएब अख्तर ने फिर से पाकिस्तान टीम का छीछालेदर कर दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

शोएब अख्तर ने फिर से पाकिस्तान टीम का छीछालेदर कर दिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी खराब टीम का चयन किया- शोएब अख्तर।

Shoaib Akhtar And Babar Azam (Image Credit- Twitter)
Shoaib Akhtar And Babar Azam (Image Credit- Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जिस पाकिस्तान का ऐलान हुआ है, उससे कोई भी खुश नहीं है। इसी कड़ी में अब टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी इस टीम ऐलान पर अपना गुस्सा निकाला है, अख्तर ने ये गुस्सा अपने YouTube चैनल पर वीडियो पोस्ट कर निकाला और उन्होंने अपने इस वीडियो में कई लोगों को निशाने पर लिया है।

शोएब अख्तर ने पहले भी पाकिस्तान टीम पर निकाला था गुस्सा

इससे पहले एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान टीम श्रीलंका से हार गई थी, जिसके बाद शोएब अख्तर ने पाक टीम और कप्तान बाबर आजम पर जमकर निशाना साधते हुए काफी कुछ बोला था।

पाकिस्तान टीम चयन से शोएब अख्तर हैं सबसे ज्यादा खफा

*पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी खराब टीम का चयन किया- शोएब अख्तर।
*जब सेलेक्टर एवरेज होगा, तो उसके फैसले भी एवरेज होंगे- अख्तर।
*पाक टीम के मध्यक्रम का चयन फिर से काफी खराब हुआ है- शोएब।
*पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने वीडियो में बाबर आजम को फिर लिया निशाने पर।

पाकिस्तान टीम चयन पर शोएब अख्तर का वीडियो

इमाद वसीम भी हैं इस चयन से नाराज

दूसरी ओर इमाद वसीम भी खुद का चयन ना होने से काफी ज्यादा नाराज हैं, जहां इस खिलाड़ी ने अपना गुस्सा ट्वीट कर निकाला और इमाद का ये ट्वीट तंज कसने वाला ट्वीट था जो अब काफी ज्यादा वायरल भी हो चुका है।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान ), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर

पाक के रिजर्व खिलाड़ियों की सूची

फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

close whatsapp