Pakistan की हार देख फूटा Shoaib Akhtar का गुस्सा, कार ड्राइव करते हुए लगाई टीम को फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

Pakistan की हार देख फूटा Shoaib Akhtar का गुस्सा, कार ड्राइव करते हुए लगाई टीम को फटकार

Shoaib Akhtar ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है।

Shoaib Akhtar  (Image Credit- Instagram)
Shoaib Akhtar (Image Credit- Instagram)

Pakistan टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हार के साथ किया है, जहां पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने पाक टीम को मात दे दी। वहीं इस हार से पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar काफी ज्यादा निराश और गुस्सा हैं, साथ ही उन्होंने अपने इंस्टा पर इसे लेकर एक रील वीडियो भी शेयर की है।

पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से गुस्सा हैं Shoaib Akhtar

Shoaib Akhtar ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें वो पाकिस्तान की हार को लेकर बात करते हुए नजर आए। अपने इस वीडियो नें अख्तर ने कहा कि- पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच देख में काफी ज्यादा निराश हुआ हूं, जो दुनिया क्रिकेट खेलती है पाक टीम वो क्रिकेट खेल ही नहीं पाती है। आगे शोएब ने कहा कि- पाक टीम के पास Impact प्लेयर नहीं है, Strike Rate बहुत स्लो होता है और सभी खिलाड़ी भी स्लो खेले। साथ ही अख्तर ने कहा कि- हमारी टीम रन बहुत लीक करती है, 4 गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं और दुनिया 6-7 गेंदबाजों के साथ खेल रही है।

टीम इंडिया के साथ होने वाले मैच को लेकर क्या बोले Shoaib Akhtar?

वहीं अब पाकिस्तान टीम का सामना टीम इंडिया से होगा, ये मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा और इस मैच को लेकर भी Shoaib Akhtar ने बयान दिया। अख्तर ने कहा कि- अब इंडिया के साथ पाकिस्तान Do or Die मैच है, भारतीय टीम काफी ज्यादा मजबूत है और पाक टीम की जीत काफी ज्यादा मुश्किल लग रही है। आखिर में अख्तर ने कहा कि-पाकिस्तान को टीम इंडिया के खिलाफ अटैक कर के खेलना होगा, जैसा कीवी टीम के खिलाफ खेला वैसा नहीं खेलना होगा और मुझे नहीं लग रहा पाक टीम की जीत होगी।

Shoaib Akhtar खुश भी हैं थोड़ा

*Shoaib Akhtar ने वीडियो में टीम की हार के बाद भी एक चीज को लेकर खुशी जताई।
*पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के लिए अपना Infrastructure Upgrade करवाया है- अख्तर।
*सभी काम रिकॉर्ड टाइम पर हुए हैं और ये काफी ज्यादा खुशी की बात है-शोएब।
*अख्तर ने कहा कि- मैं काफी खुश हूं की पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहा है।

ये रील डाली है Shoaib Akhtar ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Akhtar (@imshoaibakhtar)

एक नजर डालते हैं स्कोर कार्ड पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

close whatsapp