पाकिस्तान की हार के बाद अपने ही क्रिकेट बोर्ड को गालियां दे रहे हैं शोएब अख्तर
हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के शोएब अख्तर।
अद्यतन - Mar 26, 2022 12:30 pm

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हो गई है, जहां इस सीरीज में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और मेहमान टीम यानी की ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी टेस्ट में जीत की कहानी लिखते हुए इस सीरीज को 1-0 से जीत लिया। वहीं इस सीरीज के शुरूआती 2 मैच ड्रॉ रहते थे, ऐसे में आखिरी और तीसरा टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया, वहीं अब ये ही हार पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को नहीं पच रही है और अपने ही बोर्ड के खिलाफ हो गए हैं।
पाकिस्तान की हार से शोएब अख्तर का चढ़ा पारा
टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम की तरफ से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, कप्तान से लेकर खिलाड़ी इस सीरीज को जीतने के दम भर रहे थे। लेकिन आखिरी में नतीजा सभी के सामने है और पाकिस्तान को उसकी के घर में ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह हरा दिया, वहीं इस हार से देश के क्रिकेट दिग्गज नाराज हैं। साथ ही कप्तान बाबर आजम भी लोगों के निशाने पर आने लगे हैं, आखिरी टेस्ट मैच में मिली हार के बाद से शोएब अख्तर का भी अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।
*हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के शोएब अख्तर।
*PCB-टीम मैनेजमेंट का इरादा सिर्फ सीरीज ड्रॉ कराना था- अख्तर।
*पाकिस्तान की टीम सिर्फ बचने के लिए आखिरी मैच खेल रही थी- शोएब।
*शोएब अख्तर ने कहा कि वो ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत से खुश हैं।
पिच को लेकर मचा था काफी बवाल
वहींं शुरूआत के 2 टेस्ट मैचों की पिच को लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा था, जिसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भी सवाल खड़े किए थे। साथ ही ICC की तरफ से भी पिच को लेकर बयान आया था और तुरंत प्रभाव से कार्रवाई भी हुई थी। टेस्ट सीरीज के दोनों ही टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे थे।