पाकिस्तान टीम के लगातार खराब प्रदर्शन से परेशान हैं शोएब अख्तर, इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद दिया बड़ा बयान

पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस मैच को एक पारी और 47 रनों से अपने नाम किया।

Advertisement

Shoaib Akhtar (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस मैच को एक पारी और 47 रनों से अपने नाम किया।

Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्होंने पहली पारी में तो काफी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन टीम के गेंदबाज इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे जिसकी वजह से मेजबान के ऊपर काफी दबाव आ गया था। यही नहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाक टीम के इस खराब प्रदर्शन जमकर भड़ास निकाली है।

बता दें कि, पहली पारी में 556 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक शोएब अख्तर ने कहा कि, ‘जो आप बोएंगे वही काटेंगे। इतने समय में मैंने पाकिस्तान क्रिकेट की गिरावट देखी है। हारना ठीक है लेकिन खेल करीबी का होना चाहिए। हालांकि, पिछले दो दिनों में हमने जो भी देखा उससे हमने टीम से पूरी उम्मीद छोड़ दी है। इंग्लैंड ने 800 से ज्यादा का स्कोर बनाया और साथ ही बांग्लादेश ने भी आपको हराया।’

फैंस कह रहे हैं कि पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए: शोएब अख्तर

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘फैंस कह रहे हैं कि पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए। आईसीसी यही सोच रहा होगा कि क्या हमें पाकिस्तान में टेस्ट स्तर को जिंदा रखने के लिए टीमों को भेजना चाहिए? यह सच में दिल तोड़ देने वाली बात है। पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए भी यह बहुत ही बुरी खबर है और साथ ही आने वाले टैलेंटेड खिलाड़ियों के लिए भी। मैं पीसीबी से गुजारिश करूंगा कि इस चीज को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

अगर आपका मैनेजमेंट और कप्तान कमजोर हैं तो वहां पर गुटबाजी देखने को मिल रही है। अगर कप्तान सेल्फिश है तो वहां पर गुटबाजी है। यही कोच के साथ भी है जो कप्तान से डरते हैं। चयन को लेकर कप्तान अपना पक्ष रखते हैं और यह मेरे खेल के दिनों से चला हुआ आ रहा है।’

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब दूसरा टेस्ट 15 अक्टूबर से मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाला है।

Advertisement