शादाब खान शोएब मलिक

‘शादाब खान अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन उन्हें टीम से बाहर करो’- शोएब मलिक का एक और बेतुका बयान

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं शोएब मालिक।

Shadab Khan and Shoaib Malik (Photo Source: Twitter)
Shadab Khan and Shoaib Malik (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने टीम के ऑलराउंडर शादाब खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल इस टूर्नामेंट में अब तक शादाब खान का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है और उसी को देखते हुए मलिक ने उनको टीम के आगामी मैच से बाहर करने की मांग की है। 1992 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम अपने चौथे मैच में 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

अहमदाबाद में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबला हारने के बाद कई लोगों ने टीम में शादाब की जगह पर सवाल उठाए हैं। मलिक ने कहा कि शादाब बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें आगामी मैच से बाहर कर देना चाहिए।

शादाब खान को लेकर शोएब मलिक ने दिया बड़ा बयान

A स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान शोएब मलिक ने कहा कि, “इसमें कोई शक नहीं कि शादाब एक बहुत अच्छा गेंदबाज है, लेकिन वह फॉर्म से संघर्ष कर रहा है। अगर आप देखें तो एडम ज़म्पा भी अपनी लेग-स्पिन को सही जगह पर नहीं डाल पाए, हालांकि उन्होंने सोमवार को लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट हासिल किए, उनके स्लाइडर और गुगली सही जगह पर लैंड कर रहे थे।”

पूर्व पाक क्रिकेटर ने आगे कहा कि, “जहां तक ​​शादाब का सवाल है, पाकिस्तान क्रिकेट टीम उससे चार या छह नहीं बल्कि दस ओवर की उम्मीद करती है। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें टीम से बाहर किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी शादाब खान के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज अकरम ने कहा कि यदि वर्ल्ड कप के बाद शादाब को टीम में जगह नहीं मिलती है, तो पीसीबी को उनसे कहना चाहिए कि जाओ फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलो, तभी आपको टीम में जगह मिलेगी और कॉन्ट्रैक्ट भी। सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलकर आपको कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल सकता है. वहीं पूर्व विकेटकीपर मोइन अली ने कहा कि शादाब खान को एक और मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मौका ना मिलने से काफी गुस्से में हैं मोहम्मद शमी!

close whatsapp