Shot of the Day: Fakhar Zaman ने बांग्लादेश के खिलाफ मारा 99 मीटर लंबा छक्का, शास्त्री समेत कमेंटेटर्स रह गए भौचक्के, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Shot of the Day: Fakhar Zaman ने बांग्लादेश के खिलाफ मारा 99 मीटर लंबा छक्का, शास्त्री समेत कमेंटेटर्स रह गए भौचक्के, देखें वीडियो 

बांग्लादेश के खिलाफ जमां ने खेली 81 रनों की शानदार पारी 

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter X)
Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मैच आज 31 अक्टूबर, मंगलवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 205 रनों का एक आसान लक्ष्य पाकिस्तान के सामने जीत के लिए रखा।

तो वहीं जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस आसान टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनके ओपनर बल्लेबाज फखर जमां (Fakhar Zaman) ने एक शानदार शाॅट खेला, जिसे देखकर कमेंट्री पैनल में रवि शास्त्री समेत बैठे अन्य सारे कमेंटेटर्स दंग रह गए।

बता दें कि इस टारगेट का पीछा करते हुए फखर पहली 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन बना पाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने हाथ खोलते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजी तस्कीन अहमद द्वारा फेंके गए 5वें ओवर की तीसरे गेंद पर डीप मिड विकेट पर एक बड़ा शाॅट खेला।

देखें फखर जमां द्वारा खेले गए इस शानदार शाॅट की वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप मैच- 31 का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मुकाबले के बारे में जानकारी दें तो इस मैच को बाबर एंड कंपनी ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 45.1 ओवर में मात्र 204 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश की ओर से सिर्फ महमूदुल्लाह की 56 रनों की एक अर्धशतकीय पारी खेल पाए।

तो वहीं जब पाकिस्तान बांग्लादेश से मिले 205 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 32.3 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक ने 68 तो फखर जमां ने 81 रनों की पारी खेली। तो वहीं मोहम्मद रिजवान 26* और इफ्तिखार अहमद 17* रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- मैंने कभी नहीं कहा कि Jasprit Bumrah अच्छे गेंदबाज नहीं थे: अब्दुल रज्जाक

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?