वेंकटेश अय्यर-श्रेयस अय्यर के बीच बल्लेबाजी के दौरान लड़ाई हुई? - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेंकटेश अय्यर-श्रेयस अय्यर के बीच बल्लेबाजी के दौरान लड़ाई हुई?

वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर साथ में कर रहे थे बल्लेबाजी।

Shreyas Iyer angry. (Photo Source: Twitter)
Shreyas Iyer angry. (Photo Source: Twitter)

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम युवा खिलाड़ियों से लबरेज है, जहां टीम के पास युवा कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर सहित कई खिलाड़ी हैं। वहीं टीम के लिए वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं। लेकिन कल रात KKR की टीम राजस्थान के खिलाफ मुकाबला हार गई, इस दौरान टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला और उसके उलट वेंकटेश अय्यर रन नहीं बनाए।  इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अलग किसी और चीज को लेकर सुर्खियां बटोरी, जो शायद फैन्स पसंद नहीं आया।

श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश अय्यर को गाली दी?

इस आईपीएल में कई खिलाड़ी पहली बार कप्तानी कर रहे हैं, तो कुछ खिलाड़ियों को नई टीम की कप्तानी मिली है। जहां इस लिस्ट में चेन्नई के जडेजा, गुजरात के हार्दिक और कोलकाता के श्रेयस अय्यर हैं, वहीं इन तीनों खिलाड़ी में एक चीज लगभग समान है। ये है इन कप्तानों का मैदान पर गुस्सा है, जी हां ये हम नहीं बोल रहे हैं ये सब मैदान पर देखने को मिला है। जहां ये तीनों कप्तान अब कप्तानी के दबाव को नहीं झेल पा रहे हैं और अपने साथी खिलाड़ियों पर जमकर गुस्सा कर रहे हैं। ऐसा ही कल कुछ श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश अय्यर के साथ किया, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।

*वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर साथ में कर रहे थे बल्लेबाजी।
*इस दौरान एक रन लेने को लेकर दोनों के बीच हो गई गड़बड़ी।
*जिसके बाद KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर आउट होते-होते बचे।
*गुस्से में वेंकटेश अय्यर को श्रेयस अय्यर ने खरी-खोटी सुना दी।

मैच के बीच जब एक अय्यर हुआ दूसरे अय्यर से गुस्सा

https://twitter.com/NitaliJain/status/1516110672882401280?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1516110672882401280%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fipl-2022-shreyas-iyer-gets-furious-at-venkatesh-iyer-due-to-miscommunication-while-running-single%2F

जडेजा और हार्दिक भी कर चुके हैं साथी खिलाड़ी पर गुस्सा

श्रेयस अय्यर से पहले हार्दिक पांड्या ने एक कैच को लेकर सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद शमी पर जमकर गुस्सा किया था, वहीं जडेजा भी कैच के मामले में शिवम दुबे पर गुस्सा कर चुके हैं।

close whatsapp