श्रेयस अय्यर ने शेयर की तस्वीरें झक्कास, फैन्स ने लगा दी बुरी तरह बल्लेबाज की क्लास
टीम इंडिया को अगले मैच से पहले मिला है कुछ दिनों का ब्रेक।
अद्यतन - Oct 25, 2023 3:17 pm

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से इस वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये बल्लेबाज उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। जहां अय्यर 5 मैचों में ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिससे उनकी तारीफ हो पाए। लेकिन लगता है इस खिलाड़ी को ज्यादा टेंशन नहीं है और वो सोशल मीडिया पर अपना स्वैग दिखाने का काम कर रहे हैं इन दिनों और ये ही बात फैन्स को पसंद नहीं आई है।
एक नजर श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं, जहां इन सभी 5 मैचों का श्रेयस अय्यर हिस्सा रहे हैं। लेकिन इन सभी मैचों को मिलाकर अय्यर ने अभी तक सिर्फ 130 रन ही बनाए हैं, तो उनके खाते में 1 अर्धशतक ही है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी अय्यर के हाथों में है, उसके बाद भी ये खिलाड़ी अपना बल्ला अपने नाम के मुताबिक नहीं चला पा रहा है।
श्रेयस अय्यर को तस्वीरें शेयर करना पड़ गया भारी
*टीम इंडिया को अगले मैच से पहले मिला है कुछ दिनों का ब्रेक।
*ऐसे में टीम के खिलाड़ियों हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव।
*इसी कड़ी में श्रेयस अय्यर ने भी अपनी तस्वीरें की थी पोस्ट।
*रन ना बनाने को लेकर फैन्स ने कमेंट बॉक्स में लगा दी अय्यर की क्लास।
इस पोस्ट पर श्रेयस अय्यर के फैन्स ने किया है कमेंट
केएल राहुल भी Chill कर रहे हैं फिलहाल
2019 का खिताब जीतने वाली टीम का हुआ बुरा हाल
जी हां, वनडे वर्ल्ड कप 2019 का इंग्लैंड टीम ने खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस वर्ल्ड कप में टीम के काफी ज्यादा बुरे हाल हैं। जहां टीम के खाते में अभी तक सिर्फ 1 जीत है और टीम 3 मुकाबले हार चुकी है, जिसके बाद इंग्लिश टीम अंक तालिका पर 9वें स्थान पर है और टीम के एक से बढ़कर दिग्गज खिलाड़ी बुरी तरह फेल हो रहे हैं। अब इंग्लैंड टीम को अपना अगला मैच 26 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, उसे बाद 29 अक्टूबर के दिन इंग्लिश टीम का सामना रोहित की सेना से लखनऊ में होगा।