Asia Cup 2023: इस वजह से श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं Shreyas Iyer, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने दी बड़ी अपडेट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: इस वजह से श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं Shreyas Iyer, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने दी बड़ी अपडेट 

एशिया कप सुपर फोर का चौथा मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। 

Shreyas Iyer (Photo Source: X/Twitter)
Shreyas Iyer (Photo Source: X/Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच इस समय एशिया कप 2023 सुपर फोर का चौथा मैच, आज 12 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में एक बार फिर मिडिल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट ना होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। अय्यर को पीठ में ऐंठन बताई जा रही है।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने एशिया कप 2023 से पहले एनसीए व टीम इंडिया मैनेजमेंट के सामने अपनी फिटनेस साबित की थी। तो वहीं इतने कम समय में एक बार फिर वह कैसे अनफिट हो गए हैं, इससे कई तरह के सवाल पैदा हो गए हैं। साथ ही अब अय्यर की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है कि वह इस मुकाबले में क्यों नहीं खेल पाए हैं।

Shreyas Iyer इस वजह से नहीं खेल रहे हैं

बता दें कि श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी- श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं लेकिन अभी तक पीठ की ऐंठन से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और वह आज श्रीलंका के खिलाफ भारत के सुपर 4 मैच के लिए टीम के साथ स्टेडियम नहीं गए हैं।

देखें बीसीसीआई की यह पोस्ट

https://x.com/BCCI/status/1701509765506248986?s=20

दूसरी ओर, आपको एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच का हाल बताएं तो भारत ने इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, और खबर लिखे जाने तक 26 ओवर 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 20 और ईशान किशन 19 रन बनाकर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- सितंबर 12- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?