श्रेयस अय्यर ने मारा ऐसा छक्का, गेंद सीधे सड़क पर जा गिरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर ने मारा ऐसा छक्का, गेंद सीधे सड़क पर जा गिरी

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दौरान बनाए 92 रन।

Shreyas Iyer (Photo Source: Twitter)
Shreyas Iyer (Photo Source: Twitter)

इंडिया-श्रीलंका के बीच गुलाबी गेंद से डे-नाइट टेस्ट मैच जारी है, जहां मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। जहां एक और बाकी के बल्लेबाज लगातार फ्लॉप हो रहे थे, वहीं इसी बीच श्रेयस अय्यर लंका के गेंदाबाजों के खिलाफ जमकर रन बना रहे थे। साथ ही इसी दौरान उनका एक छक्का काफी ज्यादा सुर्खिया बटोर रहा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

श्रेयस अय्यर ने मारा साल का सबसे शानदार छक्का

टीम इंडिया इस वक्त विजय रथ पर सवार है, साथ ही रोहित की सेना का फोकस दूसरे टेस्ट को जीतकर इस सीरीज में भी लंका टीम का सूपड़ा साफ करने पर है। लेकिन गुलाबी गेंद से चल रहे इस डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बल्ले से पहले दिन काफी खराब रहा, लेकिन टीम की पेस बैट्ररी ने निराश नहीं किया और पहले ही दिन अपना जलवा दिखा दिया। साथ ही इस दौरान कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं अय्यर ने भी अपना सुपर शॉ दिया और मैदान में मौजूद 100 प्रतिशत फैन्स को निराश नहीं किया।

*भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दौरान बनाए 92 रन।
*इस दौरान अय्यर ने अपना अर्धशतक छक्के के साथ किया था पूरा।
*श्रेयस अय्यर का ये छक्का गया सीधे मैदान से ही बाहर।
*गेंद को मैदान से बार पहुंचाने के बाद जमकर हंसने लगे अय्यर।

अय्यर के तूफानी छक्के का पूरा वीडियो

https://twitter.com/SlipDiving/status/1502624377288159236?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1502624377288159236%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Find-vs-sl-shreyas-iyer-reaches-half-century-with-an-out-of-the-park-six%2F

क्या रहा पहले दिन दोनों टीमों का स्कोर?

डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली बारी में महज 252 रन ही बनाए, जहां श्रेयस अय्यर को छोड़ टीम के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे और विराट एक बार फिर से शतक नहीं बना पाए। वहीं लंका टीम की बल्लेबाजी भी इस पिच पर फ्लॉप नजर आई और दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने सिर्फ 86 रन बनाए और 6 विकेट खो दिए।

close whatsapp