रिपोर्ट: WTC के फाइनल से पहले अपनी चोट से पूरी तरह से उभर सकते हैं श्रेयस अय्यर - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट: WTC के फाइनल से पहले अपनी चोट से पूरी तरह से उभर सकते हैं श्रेयस अय्यर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल में खेला जाएगा।

Shreyas Iyer (Photo Source: Twitter)
Shreyas Iyer (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कथित तौर पर सर्जरी कराने का मन बना लिया है। रिपोर्ट की मानें तो श्रेयस अय्यर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA), बैंगलोर पहुंच गए हैं और यही पर वो अपनी पीठ की चोट की सर्जरी करवाएंगे।

बता दें, पीठ की चोट की वजह से श्रेयस अय्यर ना तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल पाए थे और ना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में हिस्सा ले पाए थे। श्रेयस अय्यर का 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलना काफी मुश्किल लग रहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर ने 29 मार्च को इंजेक्शन लिया है और अब वो NCA कोचिंग स्टाफ की निगरानी में है। सब लोग उनपर काफी ध्यान दे रहे हैं। यह सभी लोग IPL में भी भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड पर भी ध्यान देंगे। एक सूत्र ने क्रिकबज को बताया कि, ‘श्रेयस अय्यर ने विशेषज्ञों और NCA अधिकारियों से मुलाकात की। सभी का यह मानना है कि ऑपरेशन होना बेहद जरूरी है। अब जो विशेषज्ञ बोलेंगे वही चीज श्रेयस अय्यर को माननी पड़ेगी।’

श्रेयस अय्यर की अनुपलब्धता में नीतीश राणा KKR की करेंगे कप्तानी

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर खुद यही दुआ कर रहे होंगे कि वो जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए और जल्द ही राष्ट्रीय टीम में वापसी करें। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की बात की जाए तो श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे लेकिन अब जब वो इस समय चोटिल है तो उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने नीतीश राणा को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

नितीश राणा ने अपनी कप्तानी की भूमिका को लेकर कहा कि, ‘मेरे लिए यह नया नहीं है। मैं लीडरशिप की भूमिका पिछले कुछ सालों में फ्रेंचाइजी के लिए निभा रहा हूं। बस मेरे नाम के आगे कप्तानी का टैग लग गया है। अगर मैं इस टैग को लेकर अपने ऊपर ज्यादा दबाव लूंगा तो मेरा खेल भी खराब हो जाएगा।’

कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 अप्रैल को मोहाली में खेलना है।

close whatsapp