दिल्ली कैपिटल्स से अलग होते ही श्रेयस अय्यर ने डाला भावुक वीडियो

श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर डाली दिल्ली टीम के सफर की रील।

Advertisement

Shreyas iyer (Image Credit- instagram)

IPL 2022 के लिए सभी रिटेन हुए खिलाड़ी की लिस्ट सामने आ गई है, जिसके तहत दिल्ली कैपिटल्स ने भी 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया। लेकिन इसमें युवा खिलाड़ी और टीम की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर का नाम नहीं है, जिसने दिल्ली के सभी फैन्स को हैरान और निराश कर दिया। साथ ही रिटेंशन पूरा होने के बाद अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली और श्रेयस अय्यर में नहीं बनी बात, खिलाड़ी ने साझा किया वीडियो

सभी टीमों के पास रिटेन खिलाड़ियों के नाम देने के लिए कल तक का समय था, जिसके बाद इसका ऐलान रात 9:30 बजे के बाद किया गया। इस दौरान कई टीमों ने अपने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, तो कुछ ने पुराने खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया। लेकिन ये किसी को आभास नहीं था कि, दिल्ली की टीम अय्यर को अलग कर देगी और अब इसे लेकर ही एक वीडियो सामने आया है।

* श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर डाली दिल्ली टीम के सफर की रील।
*इस रील में अय्यर ने अपने ऑक्शन से लेकर मैदान के प्रदर्शन को दिखाया।
*युवा खिलाड़ी ने कैप्शन में लिखा- Dear Dilli, it’s been an honour।
*साथ ही वीडियो पर दिल्ली टीम और पृथ्वी शॉ ने भी किया कमेंट।

ये है वो इंस्टाग्राम रील

दिल्ली टीम और पृथ्वी शॉ का कमेंट

(Image Credit- instagram)

 

दिल्ली टीम ने किस-किस को रिटेन किया?

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पीछले कुछ समय से IPL में शानदार प्रदर्शन कर रही है, टीम में अब तक कुछ अनुभवी खिलाड़ी थे और कुछ युवा खिलाड़ी का जोश था। वहीं टीम ने ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपए, अक्षर पटेल को 9 करोड़ रुपए, पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ रुपए और एनरिक नॉर्खिया को 6.5 करोड़ रुपए में रिटेन करने का फैसला किया है। वहीं अब मेगा ऑक्शन के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास पर्स में 47.5 करोड़ रुपए रहेंगे। साथ ही टीम इस बार भी कप्तानी की कमान पंत को दे सकती है और उपकप्तान के तौर शॉ रह सकते हैं।

Advertisement