इंस्टा रील्स पर Show Off करते हैं फुल, मैदान पर हो जाती है श्रेयस अय्यर की बत्ती गुल
श्रेयस अय्यर ने फिर से इंस्टा पर स्टाइलिश रील की है शेयर।
अद्यतन - Jan 18, 2024 6:14 pm

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में पुजारा और रहाणे से ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी उस कद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। भले ही अय्यर का मैदान पर बल्ला नहीं चलता हो, लेकिन सोशल मीडिया पर ये खिलाड़ी काफी ज्यादा ही शो ऑफ करता है और इसका नजारा एक बार फिर से इंस्टा रील्स पर देखने को मिला है।
टीम इंडिया से हुए ड्रॉप, तो खेलनी पड़ी रणजी ट्रॉफी
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की है, लेकिन इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद अय्यर को रणजी ट्रॉफी का मैच खेलना पड़ा था, जहां अय्यर ने अपनी घरेलू टीम मुंबई से रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जो आंध्र प्रदेश के खिलाफ हुआ था और मैच को मुंबई टीम जीत गई थी।
श्रेयस अय्यर का बल्ला सिर्फ इंस्टा Reels में ही चलता है
*श्रेयस अय्यर ने फिर से इंस्टा पर स्टाइलिश रील की है शेयर।
*रील वीडियो में स्वैग के साथ बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे हैं अय्यर।
*अय्यर की मेहनत फैन्स को आई पसंद, किए गजब के कमेंट्स।
*रणजी ट्रॉफी में आंध्र टीम के खिलाफ बनाए थे 48 रन।
ये नई रील वीडियो देख लो श्रेयस अय्यर की
इंग्लैंड के खिलाफ मिला पहले 2 मैचों में मौका
टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, वहीं सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था और श्रेयस अय्यर को उस टीम में जगह मिली है। अफ्रीका के खिलाफ अय्यर सुपर फ्लॉप रहे थे टेस्ट सीरीज में, उसके बाद भी उन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई है और पहले ही रणजी मैच में डबल सेंचुरी लगाने वाले पुजारा का चयन नहीं हुआ है। जिसके चलते फैन्स काफी नाराज हैं और वो बाकी के 3 टेस्ट मैच में पुजारी की वापसी होते हुए देखना चाहते हैं।