OMG! ये किस हसीना के साथ पार्टी कर रहे हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर?
सोशल मीडिया पर सामने आई श्रेयस अय्यर की एक तस्वीर।
अद्यतन - May 1, 2023 2:19 pm

इस समय कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण IPL नहीं खेल रहे हैं, जिसमें से एक नाम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का भी है। जो पीठ में लगी चोट के चलते KKR टीम से बाहर है, लेकिन ये खिलाड़ी पार्टी करने में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में अय्यर की एक तस्वीर सोशल मीडिय पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
श्रेयस अय्यर की हुई है विदेश में सर्जरी
जी हां, श्रेयस अय्यर की पीठ की चोट काफी ज्यादा गंभीर थी, जिसके चलते उनकी पीठ की सर्जरी विदेश में हुई है और अब आपको अय्यर WTC के फाइनल में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दूसरी ओर उनकी जगह नितीश राणा इस समय KKR टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
ये किस हसीना के करीब जा रहे हैं श्रेयस अय्यर ?
*सोशल मीडिया पर सामने आई श्रेयस अय्यर की एक तस्वीर।
*अय्यर की ये तस्वीर एक पार्टी की है, पूरे स्वैग में दिख रहे हैं श्रेयस।
*Shanaya Kapoor के साथ खड़े हैं तस्वीर में श्रेयस अय्यर।
*अब काफी ज्यादा वायरल हो रही है अय्यर की ये तस्वीर।
श्रेयस अय्यर की पार्टी से ये तस्वीर आई थी सामने
तीन स्टार खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे WTC फाइनल में
IPL के तुरंत बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC का फाइनल खेलना है, जहां दोनों टीमों के बीच ये खिताबी जंग इंग्लैंड में होगी। वहीं इस बार WTC फाइनल में श्रेयस अय्यर, पंत और बुमराह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, जो टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी परेशानी है।