एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद, शुभमन गिल का 'सारा का सारा' कमेंट बॉक्स भर दिया फैन्स ने! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद, शुभमन गिल का ‘सारा का सारा’ कमेंट बॉक्स भर दिया फैन्स ने!

शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी अपनी नई तस्वीर।

Sara Ali, Shubman Gill and Sara Tendulkar (Image Credit- Instagram)
Sara Ali, Shubman Gill and Sara Tendulkar (Image Credit- Instagram)

इस समय में शुभमन गिल टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बने हुए हैं, भले ही WTC फाइनल में गिल का बल्ला ना चला हो। लेकिन फिर भी इस खिलाड़ी के फैन्स निराश नहीं हैं और गिल को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। दूसरी ये बल्लेबाज भी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर करता है, लेकिन फैन्स गिल की चुटकी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

शुभमन गिल के कैच को लेकर हुआ था काफी बवाल

वहीं WTC फाइनल में शुभमन गिल के कैच को लेकर काफी बवाल हुआ था, दरअसल गिल का कैच कैमरून ग्रीन ने पकड़ा था और तीसरे अंपायर ने आउट करार दिया था। वहीं जब उस वीडियो को सही से देखा गया तो, साफ हो गया कि गेंद जमीन पर लगी थी। जिसके बाद विवाद हुआ, लेकिन बाद में टीम इंडिया की करारी हार के बीच ये विवाद दब गया और ऑस्ट्रेलिया ने WTC का खिताब पहली बार अपने नाम कर लिया।

जब फैन्स ने शुभमन गिल को ‘महिला मित्र’ की याद दिलाई

*शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी अपनी नई तस्वीर।
*लेकिन फैन्स ने कर दिए इस तस्वीर पर कई गजब के कमेंट्स।
*कई फैन्स ने कमेंट्स के जरिए गिल को दिलाई सारा अली खान की याद।
*तो बाकी के फैन्स फिर से इस खिलाड़ी का नाम सारा तेंदुलकर से जोड़ने लगे।

शुभमन गिल की इस पोस्ट पर किए फैन्स ने कई कमेंट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

गिल की स्टालिश पोस्ट काफी पसंद आती है फैन्स को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

IPL 2023 में बनाए थे सबसे ज्यादा रन

दूसरी ओर IPL 2023 के फाइनल में हार का सामना करना वाली गुजरात टीम के लिए गिल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जहां इस बल्लेबाज ने IPL 2023 की ऑरेंज कैप अपने नाम की थी  शुभमन ने 17 मैचों में कुल 890 रन बनाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक के साथ-साथ 3 धमाकेदार शतक भी निलके थे और उन्होंने फाफ को पीछे छोड़ दिया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp