IND vs PAK: भारत के लिए खुशखबरी, अहमदाबाद में Shubman Gill का खेलना कंफर्म!

रोहित शर्मा ने मैच के पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए शुभमन गिल के उपलब्ध होने की बात कही है।

Advertisement

Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 ( World Cup 2023) के 12वें मुकाबले में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का आमना-सामना होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के खेलने को लेकर बड़ी अपडेट दी है।

Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) ने मैच के पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए शुभमन गिल के उपलब्ध होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गिल डेंगू से उबर गए हैं और उन्होंने गुरुवार को एक घंटे तक अभ्यास किया। वह 99 प्रतिशत, मैच के लिए उपलब्ध होंगे। हम उन्हें कल खेलते हुए देखेंगे।

बता दें कि शुभमन गिल पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए थे और बुधवार को डॉक्टरों की देखरेख में कुछ कसरत करने के बाद उन्होंने अभ्यास भी किया। बता दें कि डेंगू होने के कारण गिल ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने की पूरी संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए गिल

वहीं शुभमन गिल के लिए आज एक और खुशखबरी सामने आई। आईसीसी ने उन्हें सितंबर माह के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना है। इसके लिए शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और डेविड मलान को नॉमिनेट किया गया था।

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक शुभमन गिल के बिना दो मुकाबले खेले हैं। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, जहां टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

बता दें कि गिल ने अभी तक 35 वनडे मैचों में 1917 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया।

 

Advertisement