जो बल्लेबाज Cheteshwar Pujara की जगह आए थे, वो तो ऊंची दुकान और फीके पकवान निकले
इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल हुए फ्लॉप।
अद्यतन - Jan 26, 2024 2:27 pm

जिस हैदराबाद के मैदान पर टीम इंडिया और इंग्लैंड का मैच खेला जा रहा है, उस मैदान पर Cheteshwar Pujara का शानदार प्रदर्शन रहा है। जहां इस मैदान पर पुजारा एक शतक और एक दोहरा शतक ठोक चुके हैं, लेकिन इस समय ये खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं है और जो खिलाड़ी पुजारा की जगह खेल रहे हैं वो फ्लॉप हो रहे हैं।
Cheteshwar Pujara ने हाल ही में बनाया था बड़ा रिकॉर्ड
भले ही Cheteshwar Pujara को टीम इंडिया से मौका नहीं मिल रहा हो, लेकिन उसके बाद भी वो घरेलू क्रिकेट लगातार खेल रहे हैं। साथ ही हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक भी ठोका था, उसके बाद भी उनका टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ। दूसरी ओर पुजारा चौथे ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे किए हैं।
इन बल्लेबाजों से बेहतर तो Cheteshwar Pujara खेल लेते
*इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल हुए फ्लॉप।
*शुभमन 23 रन बनाकर हुए आउट, तो श्रेयस 35 पर लौटे पवेलियन।
*Cheteshwar Pujara की कमी पूरी नहीं कर पा रहे हैं ये दोनों बल्लेबाज।
*ऐसे में फैन्स को पुजारा की आई याद, सोशल मीडिया पर की वापसी की मांग।
हाल ही में Cheteshwar Pujara का था जन्मदिन
टीम इंडिया ने बनाई मजबूत पकड़
दूसरी ओर आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का दूसरा दिन है, जहां आज केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली और राहुल ने 86 रन बनाए। तो यशस्वी 80 रन बनाकर आउट हो गए, इस समय मैच में टी ब्रेक हुआ है और टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 309 रन है साथ ही भारतीय टीम इस समय 63 रन आगे हैं। इससे पहले कल इंग्लैंड टीम 246 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, इस दौरान इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 70 रन बनाए थे और जडेजा के साथ-साथ अश्विन को भी 3-3 विकेट मिले थे। वहीं अक्षर पटेल और बुमराह को 2-2 विकेट मिले थे और सिराज खाली हाथ रहे थे।