OTD 2023: आज के ही दिन शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में रचा था इतिहास, बने थे सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय - क्रिकट्रैकर हिंदी

OTD 2023: आज के ही दिन शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में रचा था इतिहास, बने थे सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय

गिल ने यह कारनामा महज 24 साल की उम्र में किया था।

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

आज के ही दिन भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए बड़ा कारनामा कर दिखाया था। 18 जनवरी, 2024 को गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में दोहरा शतक जड़ा था।

इसके साथ ही वह भारतीय टीम की ओर से सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। मुकाबले में गिल ने 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्कों की मदद से 208 रनों की शानदार पारी खेली थी। मैच के बारे में आपको बताएं तो कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में रोहित 34 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, तो वहीं विराट कोहली (8), ईशान किशन (5) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

लेकिन गिल ने एक छोर संभाल कर रखा, और उन्हें सूर्यकुमार यादव (31), हार्दिक पांड्या (28) से अच्छा साथ मिला। भारतीय पारी के 49वें ओवर में गिल लाॅकी फर्ग्यूसन के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाकर दोहरे शतक तक पहुंचे। युवा बल्लेबाज की इस कमाल की पारी की दुनियाभर में तारीफ देखने को मिली थी।

देखें शुभमन गिल की यह कमाल की पारी

भारत ने 12 रनों से मैच को किया था अपने नाम

मुकाबले में भारतीय टीम ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 349 रन बनाए थे। तो वहीं जब न्यूजीलैंड टीम भारत से मिले 350 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 49.2 ओवरों में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच में उसे 12 रनों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

कीवी टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों में 140 रनों की तूफानी पारी खेली थी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को 4, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को 2-2 और मोहम्मद शमी व हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला था।

close whatsapp