विराट कोहली-रोहित शर्मा को पछाड़ यह भारतीय बना 2023 में Google पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला क्रिकेटर
कीवी स्टार रचिन रविंद्र इस लिस्ट में 8वें पायदान पर है।
अद्यतन - दिसम्बर 13, 2023 4:43 अपराह्न

Google ने हाल ही में 2023 में विश्व स्तर पर ‘सबसे अधिक सर्च जाने वाले एथलीटों’ के अपने डाटा का खुलासा किया, और हैरान कर देने वाली बात यह है कि टॉप-10 की लिस्ट में न तो बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली और ना ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जगह बना पाए।
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सभी को चौंकाते हुए इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। शुभमन गिल (Shubman Gill) इस साल 2023 में विश्व स्तर पर ‘सबसे अधिक सर्च जाने वाले एथलीटों’ की लिस्ट में नौवें स्थान पर रहे।
Shubman Gill ने विराट कोहली-रोहित शर्मा को पछाड़ टॉप-10 में बनाई जगह
आपको बता दें, शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। इससे पहले पंजाब के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने इस साल 2023 में खेल के तीनो प्रारूपों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े भी हैं।
यहां पढ़िए: मुझे केएल राहुल से 100 गुना ज्यादा बुरा लगता है जब कोई उनको ट्रोल करता है: सुनील शेट्टी
इस बीच, इस साल 2023 में विश्व स्तर पर ‘सबसे अधिक सर्च जाने वाले एथलीटों’ की लिस्ट में शुभमन गिल के अलावा, न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र भी शामिल हैं। कीवी स्टार रचिन रविंद्र इस लिस्ट में 8वें पायदान पर है। आपको बता दें, रचिन रविंद्र ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था और कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले कीवी खिलाड़ी थे।
नोवाक जोकोविच भी है शामिल
वहीं दूसरी ओर, इस साल ‘सबसे अधिक सर्च जाने वाले एथलीटों’ की लिस्ट में बफ़ेलो बिल्स के लिए खेलने वाले एनएफएल स्टार डैमर हैमलिन टॉप पर काबिज हैं। पेरिस सेंट-जर्मेन और फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन म्बाप्पे दूसरे स्थान पर हैं, वहीं एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्से तीसरे स्थान पर रहे।
एनबीए स्टार जा मोरेंट और बायर्न म्यूनिख और इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन क्रमशः चौथे और पांचवे स्थान पर है। दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच छठे स्थान पर, कार्लोस अलकराज 7वें स्थान पर, और डलास मावेरिक्स के बास्केटबॉल खिलाड़ी काइरी इरविंग दसवें स्थान पर हैं।
यहां देखिए टॉप-10 प्लेयर की लिस्ट:
- डैमर हैमलिन
- किलियन म्बाप्पे
- ट्रैविस केल्स
- जा मोरेंट
- हैरी केन
- नोवाक जोकोविच
- कार्लोस अलकराज
- रचिन रविंद्र
- शुभमन गिल
- क्यरिए इर्विंग