'ये तो फायर है फायर', शुभमन गिल ने T20I में जड़ा अपना पहला शतक, फैंस हुए ख़ुशी से पागल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये तो फायर है फायर’, शुभमन गिल ने T20I में जड़ा अपना पहला शतक, फैंस हुए ख़ुशी से पागल

भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 235 रन की दरकार है।

Shubman Gill (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा और अंतिम टी-20 मैच खेला जा रहा है। इस शानदार मैच में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक जड़ इतिहास रच दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 126* रन की शानदार शतकीय पारी खेली। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 7 छक्कें जड़े।

बता दें, न्यूजीलैंड ने पहला टी-20 21 रन से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टी-20 में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान की शुरुआत काफी खराब रही और उनका पहला विकेट मात्र 7 रन पर गिरा। इशान किशन मात्र 1 रन पर आउट हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने गिल का बखूबी साथ दिया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।

गिल ने एक छोर को संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला शतक है। गिल पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने तीनों ही प्रारूपों में शतक जड़ा हो। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, के राहुल और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

शुभमन गिल के शतक जुड़ने के बाद तमाम फैंस ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

बता दें, शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया था। अब उन्होंने टी-20 में शतक जड़ एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि गिल ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहें और भारतीय टीम को जीत दिलाते रहें। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 235 रन की दरकार है।

तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

भारत:

शुभमन गिल, इशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड:

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर

close whatsapp