शुभमन गिल दुनिया के नंबर 1 रैंक वाले बल्लेबाज बनने के हकदार हैं: रिकी पोंटिंग
आइए जानते हैं पोंटिंग ने और क्या कहा
अद्यतन - Feb 22, 2025 8:20 pm

हाल में ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग ने कहा है कि वह वनडे में नंबर 1 बल्लेबाज बनने के हकदार हैं।
गौरतलब है कि इस हफ्ते बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में गिल ने नंबर एक मौजूद बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में पहला स्थान हासिल किया था। गिल के 796 रेटिंग हो गए, तो बाबर के 773 रेटिंग पाॅइंट है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 761 पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन चौथे और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 5वें नंबर पर मौजूद हैं।
Shubman Gill को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही आईसीसी रिव्यू पाॅडकास्ट पर पोंटिंग ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- वह इस समय दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज बनने का पूरी तरह हकदार है। यह भारत के लिए एक अच्छा संकेत है कि उसने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले गेम में ही रन बनाना चालू कर दिया है।
पोंटिंग ने आगे कहा- वह कई वर्षों से एक बहुत, बहुत अच्छा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहा है। पिछले तीन या चार वर्षों में उसका व्हाइट बाॅल क्रिकेट शानदार रहा है। वनडे क्रिकेट उसे मैदान के ऊपर से पावरप्ले की शुरुआत में पूरी तरह से आक्रामक होने की पूरी आजादी देता है। वह अच्छे और स्वाभाविक शॉट खेलते हैं और मर्जी के हिसाब से बाउंड्री लगाते हैं।
गौरतलब है कि गिल इस समय चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में खेल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्होंने 101 रनों की शानदार पारी भी खेली थी। अभी तक गिल वनडे क्रिकेट में खेले गए 51 मैचों में 62.51 की औसत से कुल 2688 रन बना चुके हैं।