IND vs ENG: शुभमन गिल के आउट होने के तरीके पर जमकर बरसे गावस्कर, क्रिकेटर को सुनाई खरी-खोटी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: शुभमन गिल के आउट होने के तरीके पर जमकर बरसे गावस्कर, क्रिकेटर को सुनाई खरी-खोटी!

66 गेंदों में 23 बनाकर आउट हुए गिल

Shubman Gill and Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill and Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के आउट होने के तरीके पर पूर्व भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) काफी भड़कते हुए नजर आए हैं। बता दें कि मैच के पहले दिन कड़ी मेहनत करने वाले गिल ने, खेल के दूसरे दिन अपना विकेट किसी तौहफे के रूप में विरोध टीम के गेंदबाज को दे दिया।

गिल को मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में स्पिनर टाॅम हार्टेल ने आउट किया, जो उनका मेडन टेस्ट विकेट भी था। गिल भारतीय पारी के 35वें ओवर के दौरान 5वीं गेंद पर लेग साउड की ओर तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से सही तरीके से कनेक्ट नहीं हुई और वह मिड-विकेट पर कैच आउट हो गए।

तो वहीं इसके बाद कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर क्लास लगाई। गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा- वह किस तरह का शाॅट खेलना चाह रहा था। इस शाॅट को देखकर कोई कैसे समझ सकता है कि वह इसे हवा में खेलना चाहता था, या ये सिर्फ एक गंदी ऑन-ड्राइव थी। उन्होंने बड़ा स्कोर करने के लिए मेहनत की, लेकिन फिर उस तरह का गलत शाॅट खेला।

देखें किस तरह आउट हुए शुभमन गिल

तो वहीं आपको शुभमन गिल के बारे में बताएं तो व्हाइट बाॅल क्रिकेट में खुद को साबित करने वाले गिल, खेल के सबसे लंबे प्रारूप में रन बनाने के लिए लगातार जूझते हुए आ रहे हैं।

कुछ अर्धशतक, गाबा ब्रिसबेन में 91 रनों की पारी और बांग्लादेश व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के अलावा वह इस फाॅर्मेट में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि क्या उन्हें अब इस फाॅर्मेट में टीम इंडिया की ओर से और मौके मिलते है या नहीं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?