WTC 2023 Final: शुभमन गिल पर लगा मैच फीस का 15% जुर्माना, जाने क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के ऊपर भी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है।
अद्यतन - जून 12, 2023 2:03 अपराह्न

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल लंदन के द ओवल में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी। हालांकि धीमी ओवर गति के लिए भारत पर 100% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 80% जुर्माना लगा है।
यही नहीं भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के ऊपर भी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। दरअसल शुभमन गिल को खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जिसका मतलब यह है कि, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जो कुछ भी हुआ हो आप उसको लेकर लोगों के बीच में कोई भी बातचीत नहीं कर सकते और किसी भी तरह का कमेंट नहीं कर सकते।’
यही नहीं युवा खिलाड़ी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड (Discliplinary Record) में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है। भारतीय टीम को इन सब से काफी बड़ा झटका लगा है क्योंकि पहले ही वो इस बात से काफी निराश थे की टीम ने फाइनल में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया।
बता दें, खेल के चौथे दिन कैमरुन ग्रीन ने शुभमन गिल का विवादित कैच पकड़ा था जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस विकेट को लेकर एक स्टोरी साझा की थी। शुभमन गिल ने भी अपनी गलती मान ली है और इसीलिए उन पर भी कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी।
Shubman Gill has been fined 15% of his match fee for showing dissent over the third umpire's decision.#INDvsAUS #WTCFinal pic.twitter.com/G2XKKW9z1x
— CricTracker (@Cricketracker) June 12, 2023
भारतीय टीम पहले मुकाबला हारी और अब देना होगा भारी जुर्माना
बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 को अपने नाम करने के लिए भारत को 444 रनों का लक्ष्य मिला था। हालांकि टीम इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। वो दूसरी पारी में 234 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम को मैच फीस का 100% जुर्माना देना होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया को मैच फीस का 80% जुर्माना देना होगा।
रिची रिचर्ड्सन जो एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी है उन्होंने भारत पर यह प्रतिबंध तब लगाया जब टीम ने दिए गए समय पर पूरे ओवर नहीं फेंके। बता दें, भारत ने दिए गए समय पर 5 ओवर कम फेंके थे जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर कम फेंके थे।
ICC की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में प्रत्येक ओवरकम फेंकने के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है। दोनों टीमों के कप्तान रोहित शर्मा और पैट कमिंस ने अपनी इस गलती को माना है और इसी वजह से इस पर और बहस नहीं की जाएगी और दोनों को यह जुर्माना पूरा देना होगा।