‘वह खिलाड़ियों को पूरी आजादी देते हैं’- Rohit Sharma को लेकर Shubman Gill
साल 2023 में भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं शुभमन गिल
अद्यतन - अगस्त 23, 2023 5:47 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए साल 2023 काफी ज्यादा शानदार रहा है। गौरतलब है कि इस साल उन्होंने वनडे क्रिकेट का शतक और दोहरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया। इसके अलावा वह आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा 890 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।
साथ ही इसके बाद गिल को भारत के इंटरेशनल क्रिकेट का भविष्य का सितारा बताया जाने लगा, तो वहीं अगर टीम इंडिया को आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करना है तो गिल के कंधों पर रोहित के अलावा भी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। दूसरी ओर, अब गिल ने भारत के लिए ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा के साथ अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Shubman Gill ने Rohit Sharma के लिए कही ये बड़ी बात
बता दें कि रोहित शर्मा के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के एक कोट के अनुसार कहा- मुझे लगता है कि मेरे और उनके (रोहित) रन बनाने के क्षेत्र काफी अलग है। उन्हें पावरप्ले में हवाई शाॅट लगाना पसंद है। लेकिन मैं वो व्यक्ति हूं जिसे गैप ढूंढ़कर बाउंड्री लगाना पसंद है। लेकिन वे छक्के लगाना पसंद करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमारी पार्टनरशिप सही से काम करती है।
गिल ने आगे कहा- उनके साथ ओपनिंग करना काफी अच्छा लगता है वो भी तब जब सब जानते हैं कि ध्यान उसी पर रहने वाला है। वह एक ऐसा व्यक्ति है जिसे अन्य बल्लेबाज भी पसंद है। और जिस तरह से वे खेलते हैं मैं भी उसी तरह से खेलना चाहता हूं। वह खिलाड़ियों को पूरी आजादी देते हैं, यह उनके स्वभाव में हैं कि खिलाड़ी अपने खेल को कैसे खेलना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- AFG vs PAK 2nd ODI: Match Prediction – जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच