अंपायर द्वारा गलत आउट दिए जाने के बाद शुभमन गिल ने सोशल मीडिया के जरिए निकाली अपनी भड़ास - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंपायर द्वारा गलत आउट दिए जाने के बाद शुभमन गिल ने सोशल मीडिया के जरिए निकाली अपनी भड़ास

पवेलियन लौटते समय शुभमन गिल काफी नाराज नजर आए और उन्होंने फिर बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। दरअसल टॉस हारकर पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए। वहीं पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मात्र 296 रन बनाए।

हालांकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए जब टीम इंडिया मैदान पर आई तो भारत को पहला झटका 41 के स्कोर पर लगा, जब शुभमन गिल को स्कॉट बोलैंड ने आउट कर पवेलियन भेजा। दरअसल शुभमन गिल को थर्ड अंपायर के गलत फैसले का शिकार होना पड़ा। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरून ग्रीन ने शुभमन गिल का कैच पकड़ा।

सोशल मीडिया के जरिए शुभमन गिल ने जताई नाराजगी 

कैमरून ग्रीन ने अपने बाएं ओर डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा। लेकिन जब इसे स्लो मोशन में जूम करके देखा गया तो साफ़ पता चल रहा था कि गेंद उनके दोनों उंगलियों के बीच से घास को टच कर रही थी। लेकिन इसके बाद भी थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े होने लगे।

वहीं पवेलियन लौटते समय शुभमन गिल काफी नाराज नजर आए और उन्होंने फिर बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। बता दें शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैच का फोटो ताली की इमोजी के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/ShubmanGill/status/1667581278365929472?s=20

 

इतना ही नहीं शुभमन गिल ने ट्विटर पर भी इस फोटो को शेयर किया है। बता दें उनके इस ट्वीट पर फैंस भी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके अलावा टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने भी थर्ड अंपायर के इस फैसले पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही इस फैसले को गलत बताया है।

close whatsapp