जैसे ही शुभमन गिल को मिला अवॉर्ड, वैसे ही ये खिलाड़ी विराट कोहली को याद कर हुआ इमोशनल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जैसे ही शुभमन गिल को मिला अवॉर्ड, वैसे ही ये खिलाड़ी विराट कोहली को याद कर हुआ इमोशनल

बल्लेबाज शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें की हैं पोस्ट।

Gill And Virat (Image Credit- Instagram)
Gill And Virat (Image Credit- Instagram)

मैदान पर विराट कोहली मजाकिया अंदाज में शुभमन गिल को काफी परेशान करते हैं, तो मैदान के बाहर भी गिल और कोहली की दोस्ती पक्की है। इस बीच अब युवा बल्लेबाज ने विराट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और ये पोस्ट BCCI के अवॉर्ड से जुड़ा है।

शुभमन गिल को कहा जाता है दूसरा विराट कोहली

एक तरफ विराट कोहली को फैन्स किंग कोहली के नाम से बुलाते हैं, तो दूसरी ओर शुभमन गिल को टीम इंडिया का प्रिंस कहा जाता है। साथ ही कई पूर्व क्रिकेटर और फैन्स गिल को दूसरा विराट कोहली बोलते हैं और कहते हैं कि कोहली के जाने के बाद गिल उनकी जगह लेंगे। अब देखना अहम होगा की आने वाले भविष्य में क्या होता है।

विराट के साथ वाली शुभमन गिल की इस तस्वीर की क्या कहानी है?

*बल्लेबाज शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*एक तस्वीर में विराट के साथ हैं गिल, दूसरी में हाल ही तस्वीर है बल्लेबाजी की।
*2014 के BCCI अवॉर्ड शो में विराट से मिले थे गिल, उस पल को किया याद।
*साथ ही कैप्शन में बल्लेबाज ने विराट के लिए काफी कुछ खास लिखा है।

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

रवि शास्त्री का वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अफ्रीका के खिलाफ अपने बल्ले से फ्लॉप रहे थे गिल

टीम इंडिया ने कुछ समय साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी हुई थी। लेकिन इस सीरीज में शुभमन गिल अपने बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और अफ्रीका की तेज पिचों पर दोनों टेस्ट मैचों में फेल रहे थे। ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करना होगा और विराट के ना होने के कारण गिल पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर गिल के पक्के दोस्त यानी की ईशान किशन को पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया है और उनकी जगह ध्रुव जुरेल का चयन हुआ है लेकिन ध्रुव को अंतिम 11 में जगह नहीं मिल पाएगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?