BGT 2024: रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया में ओपन नहीं करना चाहिए: अनिल कुंबले - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया में ओपन नहीं करना चाहिए: अनिल कुंबले

अनिल कुंबले के मुताबिक शुभमन गिल के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव है और नंबर तीन पर वो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Shubman Gill (Photo Source: X)
Shubman Gill (Photo Source: X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने कई मैच में टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन जड़े हैं। अब शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने इस शानदार खिलाड़ी को लेकर अपना पक्ष रखा है।

अनिल कुंबले के मुताबिक, शुभमन गिल के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव है और नंबर तीन पर वो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने टीम इंडिया से यह अपील की है कि अगर रोहित शर्मा टेस्ट मैच में अनुपलब्ध रहते हैं, तो शुभमन गिल से ओपनिंग न कराई जाए।

शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने ओपनर के रूप में टीम इंडिया के लिए डेब्यू मेलबर्न में 2020 में किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट में ओपनिंग की, जिसके बाद गिल ने 2023 के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को मिस कर सकते हैं।

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के खेल के पहले दिन अनिल कुंबले ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि, ‘शुभमन गिल टैलेंटेड खिलाड़ी है। उनके पास काबिलियत भी है। वो पहले भी ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। ब्रिस्बेन में उन्होंने धुआंधार अर्धशतक जड़ा था और शुभमन गिल को वहां की परिस्थिति के बारे में भी काफी अच्छी तरह से पता है।’

गिल ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं: अनिल कुंबले

पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि, ‘मैं इसे बदलने नहीं देना चाहता हूं। अगर रोहित पहले टेस्ट में अनुपलब्ध रहते हैं तो शुभमन गिल को ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है। लेकिन टीम में केएल राहुल भी है जो ओपनिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करते हुए नजर आ सकते हैं। यह राहुल द्रविड़ ने पहले किया था और अब केएल राहुल भी वैसा ही कर रहे हैं।

गिल ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। मैं यही चाहता हूं कि वो नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। गिल के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उन्हें वहां की परिस्थिति के बारे में भी काफी अच्छी तरह से पता है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?