शुभमन गिल भी बहुत ज्यादा शरारती हैं, मैच जीतने के बाद खास दोस्तों को चिढ़ाते नजर आए | CricTracker Hindi

शुभमन गिल भी बहुत ज्यादा शरारती हैं, मैच जीतने के बाद खास दोस्तों को चिढ़ाते नजर आए

शुभमन गिल का एक वीडियो हो रहा है इस समय तेजी से वायरल।

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस टीम एक अलग ही लय में नजर आ रही है, जहां ये टीम लगातार जीत की कहानी लिख रही है। वहीं गिल ने अपने खास दोस्तों की टीम को मात दी है, जिसके बाद का एक वीडियो सामने आया है और ये वीडियो आपको भी काफी ज्यादा ही पसंद आएगा।

गुजरात टाइटंस ने हार के बाद किया था शानदार कमबैक

जी हां, गुजरात टाइटंस टीम ने इस IPL सीजन का आगाज हार के साथ किया था, लेकिन उसके बाद टीम ने काफी ज्यादा शानदार कमबैक किया। जहां गुजरात टीम ने अभी तक कुल 4 मैच खेले है, जिसमें से टीम ने पहला मैच हारा था और उसके बाद टीम ने लगातार 3 मैच अपने नाम किए और इस समय गिल की सेना अंक तालिका के दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

जीत के बाद विरोधी खिलाड़ियों को किया शुभमन गिल ने तंग

*शुभमन गिल का एक वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल।
*वीडियो में SRH के खिलाफ मैच जीतने के बाद GT के कप्तान का दिखा अलग अवतार।
*अपने खास दोस्त ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को तंग करते नजर आया ये खिलाड़ी।
*शुभमन गिल एक तरह से इन दोनों खिलाड़ियों को चिढ़ाते रहे थे मात देने के बाद में।

शुभमन गिल के इस वीडियो पर डालते हैं नजर

शानदान गेंदबाजी के बाद क्या बोले सिराज?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

ईशान किशन का सिर्फ एक ही मैच में चला था बल्ला

दूसरी ओर SRH ने इस बार ईशान किशन को भारी रकम में खरीदा था, ऐसे में इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए पहले मैच में धाकड़ प्रदर्शन भी किया था। जहां ईशान ने राजस्थान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था, लेकिन उसके बाद हुए हैदराबाद के मुकाबलों में ईशान अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे और नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। ईशान के अलावा SRH के बाकी के स्टार खिलाड़ी भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं और मैदान पर इस टीम का उत्साह गायब नजर आ रहा है। ऐसे में देखना होगा की आगे इस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या ये टीम वापसी कर पाती है या नहीं।

close whatsapp