5 पारियों में 372 रन न्यूजीलैंड में बनाने वाले इस बल्लेबाज को मिलेगी क्या विराट की जगह

Advertisement

Shubman Gill (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

जिन्होंने पिछले अंडर 19 वर्ल्ड कप पर बारीकी से निगाह रखी थी उन्हें शुभमन गिल के बारे में बताने की कोई जरूरत नहीं है। इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। यह कहना जल्दबाजी है, लेकिन उनमें झलक तो विराट कोहली वाली है। कहा जा सकता है कि वे भविष्य के सितारे हैं। आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शुभमन ने कुछ उम्दा पारियां खेली थी।

Advertisement
Advertisement

न्यूजीलैंड में ही शुभमन के बल्ले से रन बरसे थे। विश्व कप में उन्होंने 5 पारियों में 124 की औसत से 372 रन बनाए थे जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। यही नहीं शुभमन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। न्यूजीलैंड के अनुभव को मद्देनजर रखते हुए शुभमन को वर्तमान सीरिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने में मदद मिल सकती है। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू कर सकते हैं।

Virat Kohli (Photo by Michael Dodge/Getty Images)

आखिर शुभमन को किस की जगह खिलाया जाएगा? यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है क्योंकि भारतीय टीम में इस समय गलाकाट प्रतियोगिता है। जैसा की सभी जानते हैं कि विराट कोहली को तीसरे वनडे के बाद आराम दिया जा रहा है। उनकी जगह यह 19 वर्षीय बल्लेबाज को लिया जा सकता है। विराट की जगह खेलना शुभमन के लिए गर्व की बात होगी। विराट की तरह शुभमन ने भी वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं।

रखना होगा भरोसा
शुभमन यदि इस अवसर को भुना लेते हैं तो उनका स्थान टीम में पक्का हो सकता है। एक बल्लेबाजी की कमी भारतीय टीम को खल रही है। रायडू के प्रदर्शन में स्थिरता नहीं है। यदि शुभमन अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो विराट के टीम में लौटने के बाद भी वे टीम में बने रह सकते हैं।

शुभमन की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है। जरूरत है उन पर विश्वास बनाए रखने की। यदि आरंभिक मैचों में उन्हें असफलता मिलती है तो उन पर विश्वास बनाए रखना होगी। कौन जाने भविष्य में रनों का झरना शुभमन के बल्ले से ही बहे।

Advertisement