IND V AUS: 'भारत सीरीज 4-0 से जीतेगी'- न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट सीरीज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND V AUS: ‘भारत सीरीज 4-0 से जीतेगी’- न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट सीरीज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।

Simon Doull Indian Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Simon Doull Indian Cricket Team (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के कमाल के प्रदर्शन के चलते पहले मैच में एक इनिंग और 132 रनों से जीत दर्ज की थी।

इस वक्त अपने घर पर टीम इंडिया का हर फॉर्मेट में दबदबा बरकरार है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना ऑस्ट्रेलिया के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज साइमन डॉल का मानना हैं कि इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया भारत से सीरीज में 4-0 से हारने वाली हैं।

साइमन डॉल ने ऑस्ट्रेलिया को लेकर दिया बड़ा बयान

नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पिच को लेकर काफी सारी बातें चली, लेकिन भारत ने सारी बातों को नजरअंदाज करते हुए अच्छा क्रिकेट खेला और जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी इनिंग में मात्र 91 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। पिछले मैच के प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऊपर बड़ा सवाल बन रहा हैं कि टीम वापसी कर पाएगी या फिर नहीं?

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी व क्रिकेट कमेंटेटर साइमन डॉल ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत से 4-0 से हारने वाली है। स्पोर्ट्स यारी के साथ बात करते हुए पूर्व कीवी खिलाड़ी ने कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया अगर एक टेस्ट भी जीत जाती हैं तो मुझे हैरानी होगी।’

‘बारिश के बिना मैं सीरीज 4-0 से भारत के पक्ष में देख सकता हूं। अगर ऑस्ट्रेलिया के पास गेंद के साथ एक दिन है या अगर स्मिथ और लाबुशेन के पास बल्ले से खेल दिखाने की क्षमता हैं वह एक टेस्ट जीत सकते हैं लेकिन मुझे भारत 3-1 या 4-0 से जीतता हुआ दिखाई दे रहा है।’

दूसरे टेस्ट में बड़ा बदलाव कर सकती है ऑस्ट्रेलिया

भारत के खिलाफ हार के बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड वॉर्नर की जगह ट्रेविस हेड ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। ट्रेविस हेड पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे।

वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन के टीम में शामिल करने की खबर सामने आ रही हैं। डेब्यूडेंट टॉड मर्फी ने पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था, दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मर्फी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।

close whatsapp