भारतीय टीम प्रबंधन की योजनाओं के सवाल पर हार्दिक पांड्या का बयान है चर्चा में
हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर कही दिल जीत लेने वाली बात!
अद्यतन - Jul 9, 2022 12:07 pm

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जिस तरह बेबाकी से मैदान में प्रदर्शन करते हैं, ठीक उसी तरह उनकी बयानबाजी भी बेबाक और एक दम साफ-साफ होती है। दरअसल, इंग्लैंड और भारत के बीच 7 जुलाई को खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद हार्दिक पांड्या से दूसरे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की योजनाओं और उनके खेलने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने बड़े ही विनम्रता से करारा जवाब दिया, जो अभी चर्चा में है।
आपको बता दें, हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच ने बेतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया, उन्होंने पहले बल्ले से अर्धशतक लगाया और फिर चार विकेट चटकाकर टीम इंडिया को 50 रनों से मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। स्टार ऑलराउंडर को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर कही दिल जीत लेने वाली बात
इस बीच, 9 जुलाई को खेले जाने वाले दूसरे T20I मैच के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा टीम इंडिया में वापसी करेंगे, जिसके चलते पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद कुछ खिलाड़ियों को उनके लिए रास्ता दिखाया जा सकता है। इस मुद्दे पर सवाल किए जाने पर हार्दिक पांड्या ने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह इन सब चीजों में दिमाग नहीं लगाते है।
हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार को बताया: “सर वो तो पता नहीं, वो तो टीम प्रबंधन का ही काम है। मैं तो बस इंडिया के एक ऑलराउंडर की तरह खेलता हूं। मुझे जो कहा जाता है, मैं वो करता हूं, और उससे ज्यादा दिमाग नहीं लगाता। हमें नहीं पता कल क्या होने वाला है, आज का दिन मेरे लिए अच्छा रहा, कल बुरा भी हो सकता है, इसलिए मैं केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें सकता हूं, और कड़ी मेहनत कर सकता हूं।”
टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में पूछे जाने पर स्टार ऑलराउंडर ने कहा: “मैं इस समय टेस्ट क्रिकेट के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अभी सीमित ओवरों के क्रिकेट का सीजन चल रहा है, और दो वर्ल्ड कप आ रहे हैं, इसलिए मैं भारत के लिए अधिक से अधिक सीमित ओवरों के मैच खेलने पर ध्यान दें रहा हूं।
जब टेस्ट मैच खेलने का मौका आएगा, तो निश्चित तौर मैं खेलूंगा, लेकिन फिलहाल मेरा पूरा फोकस अधिक से अधिक सीमित ओवरों के मैच खेलना और उनमे अपना 100 प्रतिशत देना है। अगर मैं अपना शत प्रतिशत नहीं दें पाया, तो मैं टीम से बाहर हो जाऊंगा, मैं किसी भी खिलाड़ी की जगह नहीं लूंगा।”