SL vs IND : दूसरे वनडे की पहली ही गेंद पर श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद सिराज ने इनफॉर्म पथुम निसांका को डक पर भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND : दूसरे वनडे की पहली ही गेंद पर श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद सिराज ने इनफॉर्म पथुम निसांका को डक पर भेजा पवेलियन

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

SL vs IND (Pic Source-X)
SL vs IND (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि, उनका ये फैसला भारी पड़ गया। टीम को अच्छे शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने ऐसा होने नहीं दिया।

भारतीय तेज गेंदबाज ने दूसरे वनडे की पहली ही गेंद पर श्रीलंका के इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निसांका को आउट कर अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। निसांका बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। बता दें, निसांका पिछले कुछ समय से काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने पहले वनडे में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। हालांकि, दूसरे वनडे में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

मोहम्मद सिराज ने दिलाई भारत को पहली सफलता

मोहम्मद सिराज ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर एक बेहतरीन गेंद फेंकी, जिसको पथुम निसांका हल्के हाथों से खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के दस्तानों में समा गई।

बता दें, मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में सिराज ने 8 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट झटका था।

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज को मेहमान टीम ने 3-0 से अपने नाम किया। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर वनडे सीरीज पर होगी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई पर समाप्त हुआ था। अब दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?