दनुष्का गुनाथिलका

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दनुष्का गुनाथिलका पर से हटाया बैन, जल्द करेंगे टीम में वापसी

दनुष्का गुनाथिलका पर 2022 में यौन उत्पीड़न के चार आरोप लगाए गए थे। 

Danushka Gunathilaka (Image Source: Getty Images)
Danushka Gunathilaka (Image Source: Getty Images)

श्रीलंका क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक फैसला लिया है जिसकी चर्चा दुनिया भर में की जा रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर दी है। SLC ने ये फैसला बीच वर्ल्ड कप में लिया है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के किए वर्ल्ड कप 2023 कुछ खास नहीं जा रहा है और अब तक इस टूर्नामेंट में उन्हें तीनों मुक़ाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मौजूदा समय में श्रीलंका की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वे पायदान पर मौजूद है। इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के निंदा दुनिया भर में की जा रही है।

श्रीलंका क्रिकेट ने मीडिया रिलीज जारी करते हुए लिखा, ‘श्रीलंका क्रिकेट (SLC) यह घोषणा करना चाहता है कि बोर्ड द्वारा नियुक्त स्वतंत्र जांच समिति ने दनुष्का गुणतिलका पर लगाए गए प्रतिबंध को पूरी तरह से हटाने की सिफारिश की है। ऑस्ट्रेलिया में दनुष्का गुनाथिलका के खिलाफ आपराधिक आरोपों के प्रभाव की जांच करने का काम इस समिति को सौंपा गया था। नवंबर 2022 में न्यू साउथ वेल्स के जिला न्यायालय में दायर सभी आरोपों से गुणतिलका को बरी कर दिया गया और 3 अक्टूबर 2023 को उनकी श्रीलंका वापसी हुई।”

बता दें कि, गुनाथिलका को 2022 में ऑस्ट्रेलिया में T20I वर्ल्ड कप के दौरान आरोप लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ़्तारी के बाद उन पर 11 महीने के लिए देश में यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके अलावा, उन पर यौन उत्पीड़न के चार आरोप भी लगाए गए थे, जिन्हें पहले ही हटा दिया गया था।

पहली जीत की तलाश में श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका के वर्तमान प्रदर्शन की बात करें तो, मौजूदा वनडे विश्व कप 2023 में टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में तीन मैच खेलने के बाद, श्रीलंका ने अभी तक एक भी गेम नहीं जीता है। दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनका अगला मुकाबला नीदरलैंड से होगा और अब यह देखना दिलचस्प हो सकता है कि टीम अपने आगामी मैच में कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें: पढ़िए आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें क्रिकेट जगत से 

close whatsapp