SM Trends: 1 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 1 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को एक पारी और 242 रन से हराया।

SM Trends Of 1 Feb
SM Trends Of 1 Feb

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को एक पारी और 242 रन से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है।

वहीं महिला एशेज 2025 के एकमात्र टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड को एक पारी और 122 रनों से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने 163 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 106 रनों का योगदान दिया। मेजबान की ओर से गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रिद्धिमान साहा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतार-चढ़ाव भरा रहा। साहा के घरेलू क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद तमाम लोगों ने उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

 

close whatsapp